परिवार नियोजन अपनाने के लिए आपने कई बार महिलाओं को गर्भनिरोधक गोली लेते देखा होगा, लेकिन अब जल्द ही महिलाओं को इससे छुटकारा मिलने वाला है।बता दें, जल्द ही बाजार में पुरुषों के लिए भी गर्भनिरोधक गोली आने वाली है और यह गोली पूरी तरह से सुरक्षित होने के साथ बेहद असरदार भी होगी।
दरअसल वैज्ञानिकों ने एक खोज की है जिसमें सामने आया है कि अब पुरुष के शुक्राणु की गतिशीलता पर कंट्रोल किया जा सकता है। यह निषेचन की क्षमता को कम कर सकता है। इसका इस्तेमाल करके बहुत जल्दी पुरुषों के लिए निरोध की गोली बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं जिससे 'जनसंख्या नियंत्रण' में लाई जा सकती है।
साथ ही इस गोली का पुरुष के हॉरमोन पर किसी भी तरह का कोई असर नहीं होता है।जर्नल पीएलओएस वन में प्रकाशित इस शोध में दावा किया गया है कि इस यौगिक से ‘पुरुष-पिल’ बनाई जा सकती है।
खास बात यह है कि यह पिल दो कि बर्थ रेट को कंट्रोल करने में कारगर होगी। इसका इस्तेमाल करने वाले पुरुष पर किसी तरह का कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होगा। परीक्षण के तौर पर इस शोध का प्रयोग नर बंदरों पर किया गया, जिसमें देखा गया कि उन्हें किसी तरह का कोई दुष्प्रभाव नहीं हुआ।
इस पिल की शोधकर्ता अमेरिका के ओरेगन हेल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी स्थित ओरेगन नेशनल प्राइमेट रिसर्च सेंटर की मेरी जेलिंस्की ने कहा, उपयोग के 18 दिन बाद सभी लंगूरों में पूरी तरह से सुधार के लक्षण पाए गए।