फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Lung Day 2024: फेफड़ों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए रोजाना करें ये योगासन

Wed, 25 Sep 2024 09:49 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 25 Sep 2024 09:49 AM IST
सार

योगासन फेफड़ों को मजबूत और स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। ये आसन न केवल फेफड़ों की क्षमता बढ़ाते हैं, बल्कि शरीर में ऑक्सीजन का संचार भी बेहतर करते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे योगासन जो फेफड़ों की सेहत के लिए फायदेमंद हैं:

विज्ञापन
World Lung Day 2024 Yoga Poses To improve lung health Yoga Asanas Steps in hindi
Meditaion, yoga - फोटो : istock

World Lung Day 2024 Yoga Poses : हर साल 25 सितंबर को विश्व फेफड़ा दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों में फेफड़ों के स्वास्थ्य और इससे संबंधित बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाना है। यह दिन विशेष रूप से फेफड़ों की देखभाल के महत्व को उजागर करने और तंबाकू, वायु प्रदूषण और अन्य कारकों से होने वाली फेफड़ों की बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।



फेफड़े हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं, क्योंकि ये सांस लेने और शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करते हैं। फेफड़ों की सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि खराब फेफड़ों के कारण सांस लेने में दिक्कत, अस्थमा, क्रोनिक डिजीज (COPD) और फेफड़ों का कैंसर भी हो सकता है।

योगासन फेफड़ों को मजबूत और स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। ये आसन न केवल फेफड़ों की क्षमता बढ़ाते हैं, बल्कि शरीर में ऑक्सीजन का संचार भी बेहतर करते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे योगासन जो फेफड़ों की सेहत के लिए फायदेमंद हैं:

World Lung Day 2024 Yoga Poses To improve lung health Yoga Asanas Steps in hindi
भस्त्रिका प्राणायाम - फोटो : Amar Ujala

भस्त्रिका प्राणायाम 

यह प्राणायाम फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाता है और ऑक्सीजन के प्रवाह में सुधार करता है। इस आसन के अभ्यास से फेफड़ों की सफाई होती है और बलगम जैसी समस्याएं दूर होती हैं। भस्त्रिका प्राणायाम के लिए सीधे बैठकर नाक से तेजी से सांस लें और तेजी से छोड़ें। यह प्रक्रिया बलपूर्वक 5 से 10 मिनट कर दोहराएं। 

World Lung Day 2024 Yoga Poses To improve lung health Yoga Asanas Steps in hindi
कपालभाति प्राणायाम - फोटो : Amar Ujala

कपालभाति प्राणायाम 

कपालभाति फेफड़ों के लिए एक अद्भुत योगासन है। यह फेफड़ों को शुद्ध करने के साथ ही उनमें जमे अवांछित तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। इस आसन के अभ्यास के लिए नाक से तेज सांस छोड़ते हुए पेट को अंदर की ओर खींचें। इसे 10-15 मिनट तक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Lung Day 2024 Yoga Poses To improve lung health Yoga Asanas Steps in hindi
Dhanurasana - फोटो : freepik

धनुरासन 

इस आसन को फेफड़ोंं के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। यह फेफड़ों के विस्तार को बढ़ाता है और उन्हें मजबूत बनाता है। साथ ही इस आसन से फेफड़ों में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है। धनुरासन के अभ्यास के लिए पेट के बल लेटकर, अपने पैरों को पीछे से पकड़ें और शरीर को धनुष की तरह खींचें। इस मुद्रा में कुछ सेकंड रहें और धीरे-धीरे छोड़ें।

विज्ञापन
World Lung Day 2024 Yoga Poses To improve lung health Yoga Asanas Steps in hindi
मारिच्यासन योग - फोटो : https://www.instagram.com/malaikaaroraofficial/

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed