फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Hypertension Day: उच्च रक्तचाप को कम करेंगे ये खास योगासन, जानिए अभ्यास करने का तरीका

Sun, 17 May 2020 07:24 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 17 May 2020 07:24 AM IST
विज्ञापन
World Hypertension Day 4 yoga poses for lower high blood pressure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आज के समय में हर वर्ग के लोगों जीवनशैली अनियंत्रित हो चुकी है, जिसके वजह से कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं समस्याओं में से एक है हाइपरटेंशन। हाई ब्लड प्रेशर को ही हाइपरटेंशन के तौर पर जाना जाता है। यह एक चिकित्सीय स्थिति है, जिसमें धमनियों में रक्त दबाव सामान्य से तेज हो जाता है। सामान्य स्थित में रक्त प्रवाह 120/80 से 140/90 के बीच रहता है। लेकिन जैसे ही ब्लड प्रेशर इससे अधिक होने लगता है उच्च रक्तचाप की समस्या पैदा हो जाती है। हालांकि योग एक ऐसा नेचुरल तरीका है, जो हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताएंगे, जिसका अभ्यास हाइपरटेंशन की समस्या होने पर करना चाहिए।

World Hypertension Day 4 yoga poses for lower high blood pressure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सुखासन
सुखासन के अभ्यास के लिए किसी समतल जगह पर चटाई बिछाकर पालथी मारकर बैठ जाएं। इस आसन को करते समय मन को शांत और तनाव मुक्त रखना चाहिए। अब अपने कमर को बिल्कुल सीधा रखते हुए शरीर को तान कर रखें। इसके बाद अपने दोनों हाथों की अंगुलियां खोलकर घुटनों पर रखें। अब सामान्य रूप से प्राणायाम करते हुए आप जितनी देर तक इस आसन में बैठ सकते हैं उतनी देर बैठें।

World Hypertension Day 4 yoga poses for lower high blood pressure
शवासन - फोटो : फाइल फोटो

शवासन
इस आसन के नाम से ही स्पष्ट है कि मुर्दे के समान आसन। शवासन करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और दोनों पैरों को ज्यादा से ज्यादा अंतर रखते हुए फैलाएं। इस दौरान आपके पैरों के पंजे बाहर की तरफ और एड़ियां अंदर की तरफ होनी चाहिए। अब आप दोनों हाथों को भी शरीर से लगभग एक फिट की दूरी पर रखें। अपनी हाथों की अंगुलियां आकाश की तरफ रखें और गर्दन को सीधा रखें। अब धीरे-धीरे अपनी आंखों को बंद कर लें और धीरे-धीरे सांस खींचें और छोड़ें। अपनी आंखों को बंद कर सांसों पर ध्यान दें। इस आसन को करते समय शरीर को पूरा ढीला छोड़ देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Hypertension Day 4 yoga poses for lower high blood pressure
सेतुबंधासन - फोटो : yogainstantly.in

सेतुबंधासन
सेतुबंधासन करने के लिए सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं। इसके बाद अपने हाथों से अपनी कमर पकड़ लें। अपने कंधे और गर्दन को जमीन पर टिकाकर रखें और धीरे -धीरे अपने कूल्हें और पैर ऊपर की ओर उठा लें। कुछ देर इस अवस्था में बने रहे।

विज्ञापन
World Hypertension Day 4 yoga poses for lower high blood pressure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बालासन
बालासन को चाइल्ड पोज भी कहते हैं। इस आसन को करने से तनाव या हाइपरटेंशन की परेशानी से निजात मिलती है। इस आसन को करने से रक्त का संचार पूरे शरीर में सुचारू रूप से होता है। बालासन को करने से सांस की प्रक्रिया पर ध्यान दिया जाता है, जो तनाव और स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed