फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस पोजीशन में ही बैठकर मां को पिलाना चाहिए बच्चे को दूध, होता है फायदेमंद

Wed, 01 Aug 2018 12:43 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 01 Aug 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
World Breast Feeding Day: Best breast feeding positions for feeding mothers in hindi
आज दुनिया भर में वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक मनाया जा रहा है। बता दें, मां और बच्चे को समर्पित यह खास दिन 1 अगस्त से शुरू होकर पूरे हफ्ते मनाया जाएगा। ब्रेस्टफीडिंग अगर सही तरीके से नहीं करवाई जाती तो मां और बच्चे दोनों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। बच्चे को ब्रेस्फीडिंग कराते वक्त मां को सही पोजीशन में बैठना बहुत जरूरी होता है। आइए मां और बच्चे की सेहत को ध्यान में रखते हुए जानते हैं कौन सी है वो पोजीशन।  
World Breast Feeding Day: Best breast feeding positions for feeding mothers in hindi

बच्चे के जन्म के शुरुआती दिनों में मां को दूध पिलाते समय अपनी पीठ को टेक देकर बैठना चाहिए। उसकी इस पोजीशन को लेड बैक पोजिशन कहा जाता है। इस पोजिशन में मां 40 डिग्री सेल्सिअस की मुद्रा में बैठती हैं। इस पोजीशन में मां बच्चे को अपनी गोद में ऐसे रखती हैं कि बच्चे का पेट मां के पेट से जुड़ा होता है और उसका सिर मां के सीने के पास होता है। यह अवस्था ब्रेस्टफीडिंग के लिहाज से बहुत अच्छी मानी जाती है। इस अवस्था में बच्चे का शरीर पूरी तरह से अपनी मां के सहारे पर निर्भर होता है लेकिन बच्चे को पकड़ने के लिए मां को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है।

World Breast Feeding Day: Best breast feeding positions for feeding mothers in hindi
लेटकर ब्रेस्टफीडिंग
अक्सर महिलाओं को यह वहम रहता है कि यदि वो लेटकर अपने बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग करवाएंगी तो ऐसा करने से बच्चा दब सकता है। लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं होता है। आप लेटकर भी अपने बच्चे को ब्रस्टफीडिंग करा सकती हैं। इस तरह लेटकर बच्चे को दूध पिलाने से बच्चे और माता के बीच में ज्यादा सम्पर्क बना रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
World Breast Feeding Day: Best breast feeding positions for feeding mothers in hindi
कुर्सी की जरूरत
आजकल महिलाएं ब्रेस्टफीडिंग के दौरान कुर्सी या तकिए का इस्तेमाल करती हैं। बता दें, बाजार में फीडिंग चेयर और नर्सिंग तकिए भी उपलब्ध हैं। अगर आपको लगता है कि ब्रेस्टफीडिंग के दौरान बच्चे के गले या मुंह में कोई समस्या है या फिर उसे ज्यादा सपोर्ट की जरूरत पड़ रही है तो उस स्थिति में इन उत्पादों को खरीदा जा सकता है। 
 
विज्ञापन
World Breast Feeding Day: Best breast feeding positions for feeding mothers in hindi
हर मां इस बात को जानती है कि उसका दूध उसके शिशु के लिए किसी अमृत से कम नहीं होता है। मां का दूध शिशु को पोषण देने के साथ रोगों से लड़ने की शक्ति भी प्रदान करता है। यही वजह है कि जन्म से छह महीने तक बच्चों को केवल मां के दूध पर ही निर्भर रखा जाता है। मां के दूध की वजह से शिशु को किसी तरह की पेट की गड़बड़ी होने की आशंका नहीं होती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed