पुरुष अब जल्द ही बिना जेब ढीली किए अपने पसंदीदा एक्टर ऋतिक रोशन की तरह चौड़े और मजबूत सीने पाने की ख्वाहिश घर बैठे ही पूरी कर सकेंगे। नियमित तौर पर चक्रासन का अभ्यास इसमें उनकी मदद कर सकता है।
पढ़ें- 5 ऐसे घरेलू नुस्खे जो कुछ दिन में खत्म कर देंगे मोटापा, घटेगा वजन
चौड़ी और मजबूत छाती पाने के लिए करें चक्रासन
चक्रासन करने से न केवल सीना मजबूत होता है बल्कि दमा, फेफड़ों के संक्रमण आदि से भी बचाव होता है। यह शरीर को लचीला बनाता है और कमर व बाजुओं को मजबूती देता है। जानें इसे करने की सही विधि के बारे में।
चौड़ी और मजबूत छाती पाने के लिए करें चक्रासन
सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और पैरों को घुटने से मोड़ें जिससे एड़ी हिप्स को छुए और पंजे जमीन पर हों।
चौड़ी और मजबूत छाती पाने के लिए करें चक्रासन
अब गहरी सांस लेते हुए कंधे, कमर और पैर को ऊपर की ओर उठाएं।
चौड़ी और मजबूत छाती पाने के लिए करें चक्रासन
इस प्रक्रिया के दौरान गहरी सांस लें और छोड़ें। फिर हिप्स से लेकर कंधे तक के भाग को जितना हो सके ऊपर उठाने का प्रयास करें। कुछ क्षण बाद नीचे आ जाएं और सांसे सामान्य कर लें। किसी विसेष स्वास्थ्य समस्या है तो पहले डॉक्टर की सलाह लेना न भूलें।