फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: सर्दी-जुकाम होने पर करें इन चार योगासन का अभ्यास, मिलेगी समस्या से राहत

Wed, 03 Jan 2024 10:19 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 03 Jan 2024 10:19 AM IST
विज्ञापन
Winter Yoga Tips For Cure Cold And Cough Relief Yoga Asanas in Hindi
सर्दी जुकाम में करें योग - फोटो : Istock

Cold And Cough Relief Yoga Asanas : मौसम सर्द होने लगा है। इस मौसम में ठंडी हवाएं कई तरह की बीमारियों की वजह बनती हैं। अक्सर लोगों को सर्दी के मौसम में सर्दी जुकाम की शिकायत होने लगती है। हालांकि सर्दी जुकाम की समस्या कुछ दिनों में ठीक हो जाती है लेकिन कई बार सर्दी-जुकाम और खांसी लोगों को कई दिनों तक परेशान करता है।



इसके साथ ही सर्दियों में वायरल इन्फेक्शन भी होने की संभावना बढ़ जाती है। इस मौसम में व्यायाम का अभाव, बाहर टहलने जाना कम हो जाता है, जो सर्दी जुकाम का कारण बन सकता है। जरूरी सावधानी बरतने और सही समय पर मौसमी बीमारी का उपचार करने से वायरल इफेक्शन या जुकाम से बचा जा सकता है।

यहां आपको योग के माध्यम से सर्दी जुकाम की शिकायत से बचाव का तरीका बताया जा रहा है। कुछ योगासन सर्दी के मौसम में होने वाली बीमारियों से दूर रखने के साथ ही इम्यूनिटी को बेहतर बनाने और स्वस्थ बने रहने में मदद करते हैं।

Winter Yoga Tips For Cure Cold And Cough Relief Yoga Asanas in Hindi
बाम भस्त्रिका - फोटो : Istock

बाम भस्त्रिका

इस योग के अभ्यास से सर्दी, जुकाम से काफी राहत मिलती है। बाम भस्त्रिका के अभ्यास के लिए दाएं हाथ के अंगूठे से दाईं नासिका को बंद करके बायीं नासिका से तेज गति से सांस लें और छोड़ें। इस प्रक्रिया को दस बार करें। ध्यान रखें कि सांस लेते समय पेट अंदर आना चाहिए और सांस छोड़ते समय पेट बाहर आना चाहिये। यह प्रक्रिया बायीं नासिका की तरफ भी दोहराएं।

Winter Yoga Tips For Cure Cold And Cough Relief Yoga Asanas in Hindi
भुजंगासन - फोटो : Amar Ujala

भुजंगासन

मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए नियमित भुजंगासन का अभ्यास करना चाहिए। इस आसन को करने के लिए पेट के बल लेटकर हथेली को कंधों के नीचे रखें। श्वास लेते हुए शरीर के अगले हिस्सों को ऊपर की ओर उठाएं। 10-20 सेकंड्स तक इसी स्थिति में रहें और फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं। भुजंगासन कई और स्वास्थ्य समस्याओं में लाभदायक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Yoga Tips For Cure Cold And Cough Relief Yoga Asanas in Hindi
pawanmuktasana - फोटो : pexel

पवनमुक्तासन

पवनमुक्तासन योग का अभ्यास सर्दी जुकाम से दूर रखता है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों को मिलाते हुए हथेली को जमीन पर लगाएं। अब दाहिने पैर को घुटने से मोड़ते हुए छाती तक लगाएं। फिर अपने दोनों हाथों की उंगलियों को मिलाते हुए घुटने से थोड़ा नीचे होल्ड कर लें। अब पैरों से छाती पर दबाव पड़े तो धीरे-धीरे सांस को अंदर बाहर छोड़ें।

विज्ञापन
Winter Yoga Tips For Cure Cold And Cough Relief Yoga Asanas in Hindi
Vajrasana - फोटो : istock

वज्रासन

वज्रासन करने के लिए घुटने टेककर बैठ जाएं। अब एड़ी पर अपनी जांघों को सेट करते हुए हाथों को जांघों पर ऱखें। पीठ सीधी रखते हुए गहरी सांस लें और लगभग 10 मिनट तक इस स्थिति में रहें, फिर आराम से बैठने की स्थिति में लौट आएं।

-------------

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed