फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Drivers Strike: उत्तराखंड में परिवहन संघों की हड़ताल खत्म, शासन से वार्ता बेनतीजा रहने पर गहरा गया था संकट

Tue, 02 Jan 2024 11:41 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Jan 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Hit And Run law Protest Uttarakhand transport unions Talks with government inconclusive Protest Will Continue
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के साथ बैठक के बाद ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने देशभर में हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी। जिसके बाद उत्तराखंड में भी हड़ताल खत्म कर दी गई है।



इससे पहले शासन से परिवहन संघों की वार्ता बेनतीजा रहने से संकट गहरा गया था। रोडवेज सहित कुछ संगठन तो मान गए थे लेकिन ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने बुधवार को चक्काजाम को समर्थन का एलान कर दिया था। सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी ने परिवहन संघों की बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने बताया कि मोटर दुर्घटना में कानून में जिस सजा के विरोध में हड़ताल हो रही है, इसकी न तो अधिसूचना जारी हुई है और न ही वह लागू हुआ है।

उन्होंने परिवहन संघों के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपनी बात कानून सम्मत तरीके से पहुंचाएं, जिसे केंद्र सरकार तक पहुंचाया जाएगा। परिवहन व्यावसाय जनसरोकारों से जुड़ा हुआ है, जिससे न केवल आमजन को परेशानी होती है बल्कि आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति भी प्रभावित होती है।

Petrol Crisis:  टैंकरों के थमे चक्के, तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंपों पर भीड़...सड़कों पर लंबी कतार, तस्वीरें

Hit And Run law Protest Uttarakhand transport unions Talks with government inconclusive Protest Will Continue
हड़ताल को लेकर सरकार से वार्ता विफल - फोटो : अमर उजाला

परिवहन संघों का कहना था कि इस कानून में 10 साल की सजा 5 लाख अर्थदंड का प्रावधान किया गया है, जो न्यायसंगत नहीं है। कोई भी चालक जानबूझकर दुर्घटना नहीं करता। उन्होंने ये भी कहा कि दुर्घटनाएं खराब सड़क, चौहारों का उपयुक्त न होना, निजी वाहन चालकों के अप्रशिक्षित होने की वजह से भी होती हैं। इस बात पर चिंता भी जताई कि अगर कोई चालक दुर्घटना के बाद वहीं रुकेगा तो भीड़ की हिंसा का शिकार हो सकता है। बैठक में परिवहन निगम कर्मचारी परिषद ने संचालन को हामी भर दी थी।

Hit And Run law Protest Uttarakhand transport unions Talks with government inconclusive Protest Will Continue
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

कुछ विक्रम, सिटी बस, ऑटो चालक भी तैयार हुए लेकिन ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने इनकार कर दिया था। संगठन के प्रदेश महासचिव आदेश सैनी सम्राट ने कहा कि बुधवार को होने वाले चक्काजाम में सभी संगठन शामिल होंगे। हालांकि देर शाम हड़ताल खत्म करने का एलान कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hit And Run law Protest Uttarakhand transport unions Talks with government inconclusive Protest Will Continue
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

बैठक बेनतीजा रहने के बाद सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी ने सभी जिलों के डीएम, एसएसपी को आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही संचालन करने वालों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने के भी निर्देश दे दिए थे। साथ ही ये भी कहा कि जो संचालन में बाधा उत्पन्न करेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Hit And Run law Protest Uttarakhand transport unions Talks with government inconclusive Protest Will Continue
हरिद्वार में पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़ - फोटो : amar ujala

वहीं, अब ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एपी उनियाल ने कहा कि हमें सिर्फ नेतृत्व से हड़ताल खत्म करने का संदेश मिल गया है। हम सभी संगठनों और चालकों से अपील करते हैं कि वह अपने काम पर लौट जाए। बुधवार को इस संबंध में एक बैठक भी बुलाई गई है। सरकार ने जो आश्वासन दिए हैं, उसके आधार पर हड़ताल खत्म हुई है। अगर सरकार अपने वादे से मुकर गई तो दोबारा आंदोलन शुरू किया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed