फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन बर्तनों में खाना खाकर सेहत के साथ-साथ अपनी किस्मत को भी चमकाएं

Thu, 15 Feb 2018 04:48 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Feb 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
which metal is best for utensils for cooking and eating food
utensil

यह तो हम सबको मालूम है कि जो हम खाते हैं इसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। पर क्या आपको यह मालूम है कि हम किस प्रकार के बर्तन में खाना खा रहे हैं, इसका भी असर हमारी जिंदगी पर पड़ता है। जी हां हम किस धातु में खाना खा रहे हैं इसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य एवं स्वभाव पर देखने को मिलता है। यह बात हम नहीं कह रहे हैं, ऐसा आयुर्वेद कहता है। तो चलिए आद हम आपको बताएंगे कि किस तरह के बर्तन में खाना खाने से उसका आपकी सेहत और स्वभाव पर क्या असर होता है।

which metal is best for utensils for cooking and eating food
plastic utensil

एल्युमिनियम और प्लास्टिक के बर्तन

हमारी रसोई में जो बर्तन इस्तेमाल किए जाते हैं वह ज्यादातर एल्युमिनियम और प्लास्टिक के होते हैं। इन बर्तनों में भोजन करना हमारी संसकृति में कभी नहीं था। एल्युमिनियम और प्लास्टिक के बर्तनों में खाना खाने से स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। सेहत के अलावा इन बर्तनों में खाना आपके भाग्य के लिए भी अच्छा नहीं है।

which metal is best for utensils for cooking and eating food
metal utensil

लोहे के बर्तन

लोहे के बर्तनों में भोजन करने से हमारे शरीर पर कोई नकारा।त्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। इसमें खाना खाने से हमारे शरीर में लौह तत्वों की मात्रा बढ़ती है जिससे हिमोग्लोबिन का स्तर ठीक रहता है और पाचन संबंधी दिक्कतें दूर हो जाती हैं। इन बर्तनों को खाने तक ही इस्तेमाल ठीक माना जाता है। किसी भी शुभ कार्यों में इनका इस्तेमाल नहीं किया जाता। साथ ही कहते हैं इन बर्तनों को दान करने से किस्मत चमकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
which metal is best for utensils for cooking and eating food
mitti k bartan

मिट्टी के बर्तन

पुराने समय में लोग मिट्टी के बर्तनों का ही इस्तेमाल करते थे। इन बर्तनों में पका भोजन बहुत स्वादिष्ट और पोष्टिक होता है। आयुर्वेद के अनुसार, मटके का पानी पीने से अनेक रोग दूर होते हैं। मिट्टी के बर्तन में पका खाना खाना जीवन भर आपका स्वस्थ बनाए रखता है। 

विज्ञापन
which metal is best for utensils for cooking and eating food
copper utensils
कांसे व पीतल के बर्तन

आयुर्वेद के अनुसार, कांसे के बर्तन में भोजन करने से दिमाग तेज होता। इसलिए कहा भी जाता है रात को सोते समय कांसे के बर्तन में पानी भरकर रखें और सुबह उठकर सबसे पहले इसे पिए। कांसे के बर्तन में बने खाने में 97% पोषक तत्व बरकरार रहते हैं।  पीतल के बर्तनों में भोजन पकाने से कफ और वायुदोष की बिमारी दूर रहती है। साथ ही पीतल के बर्तनों को भगवान श्री हरि विष्णु को भोग अर्पित करने के लिए उपयोग किया जाता है। कहते है ऐसा करने से धन और समृद्धि बनी रहती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed