फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weight Loss Tips: क्या 10 दिनों में वजन घटाना है संभव? जानिए फटाफट मोटापा कम कैसे करें

Wed, 12 Feb 2025 11:12 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 12 Feb 2025 11:12 AM IST
सार

लगातार हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं, ताकि वजन कम करने के साथ-साथ फिट भी रह सकें। इस लेख में 10 दिनों में वजन कम करने के असरदार तरीकों के बारे में बताया गया है।

विज्ञापन
weight loss tips within 10 days weight loss challenge naturally
वेट लॉस - फोटो : Freepik.com

Weight Loss Tips: अक्सर लोगों को वजन कम करने की जल्दबाजी होती है। वह कम वक्त में अधिक वजन या अतिरिक्त चर्बी को घटाना चाहते हैं। कई बार तो उन्हें किसी खास मौके के लिए मोटापा कम करने की चाह होती है। ऐसे में लोग 10-15 दिन में वजन घटाने के लिए तरह-तरह के उपाय तलाशने लगते हैं। लोग डाइट के नाम पर खाना छोड़ देते हैं और अचानक से ज्यादा जिम या वर्कआउट करने लगते हैं। लेकिन इसका असर उल्टा हो सकता है। वहीं कुछ लोगों को लगता है कि 10  दिनों में वजन घटाना नामुमकिन है।



हालांकि सच है कि 10 दिनों में वजन कम करना संभव है, लेकिन यह आपकी डाइट, लाइफस्टाइल और अनुशासन पर निर्भर करता है। तेजी से वजन घटाने के लिए सही डाइट, एक्सरसाइज और हेल्दी आदतें अपनानी जरूरी हैं। अगर आप सही डाइट और एक्सरसाइज का पालन करते हैं, तो 10 दिनों में 2-5 किलो तक वजन घटा सकते हैं। लेकिन क्रैश डाइटिंग से बचें, क्योंकि यह शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लगातार हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं, ताकि वजन कम करने के साथ-साथ फिट भी रह सकें। इस लेख में 10 दिनों में वजन कम करने के असरदार तरीकों के बारे में बताया गया है।

weight loss tips within 10 days weight loss challenge naturally
गुनगुना पानी - फोटो : istock

डाइट पर दें ध्यान

गुनगुना पानी


सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से वजन नियंत्रित रहता है। गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से वजन कम होता है। इसके अलावा एप्पल साइडर विनेगर या जीरा पानी पीने से मेटाबॉलिज़म तेज होता है और मोटापा घटता है।

खूब पानी पिएं

दिनभर में 3-4 लीटर पानी पिएं। यह बॉडी को डिटॉक्स करता है और वजन कम करने में मदद करता है। नारियल पानी और ग्रीन टी भी फायदेमंद हैं।

सुबह का नाश्ता

सुबह का नाश्ता स्किप न करें बल्कि हाई प्रोटीन और फाइबर वाला नाश्ता करें। नाश्ते में ओट्स, अंडे, दही, स्प्राउट्स या उपमा शामिल करें। वहीं ब्रेड, परांठे और तली-भुनी चीजों के सेवन से बचें।

weight loss tips within 10 days weight loss challenge naturally
डाइट पर दें ध्यान - फोटो : Freepik

दोपहर का खाना

लंच हल्का लें। दोपहर का खाना पोषक तत्वों से भरपूर हो। डाइट में रोटी, दाल, हरी सब्जियां, दही और सलाद को शामिल करें। चावल कम खाएं और प्रोसेस्ड फूड से बचें।

रात का खाना

रात का खाना यानी डिनर जल्दी करने की आदत बनाएं। 8 बजे से पहले डिनर कर लें। डिनर में हल्का भोजन जैसे सूप, सलाद, खिचड़ी, दलिया या ग्रिल्ड सब्जियां शामिल करें।

क्या न खाएं

तेजी से वजन कम करना है तो चीनी, मिठाई, बेकरी प्रोडक्ट्स, पिज्जा, बर्गर और कोल्ड ड्रिंक्स से दूरी बना लें। चावल का सेवन कम कर दें। इसके बजाय भूख महसूस होने पर फल, नट्स या होममेड स्नैक्स खा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
weight loss tips within 10 days weight loss challenge naturally
व्यायाम जरूरी - फोटो : Freepik.com

इंटरमिटेंट फास्टिंग आजमाएं

दिनभर कुछ न खाने के बजाए हल्का और संतुलित भोजन करें। इसके अलावा इंटरमिटेंट फास्टिंग कर सकते हैं। इसमें 16 घंटे का उपवास किया जाता है। इंटरमिटेंट फास्टिंग करना चाहते हैं तो 5 या 6 बजे तक डिनर कर लें। उसके बाद रातभर कुछ न खाएं। अगले दिन सुबह 8  बजे के बाद ही नाश्ता करें।

एक्सरसाइज जरूरी

खान-पान के साथ ही थोड़ी शारीरिक गतिविधि भी करें। कार्डियो एक्सरसाइज कर सकते हैं। रनिंग, साइकिलिंग, जंपिंग जैक से तेजी से फैट बर्न होता है। योग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करता है।

विज्ञापन
weight loss tips within 10 days weight loss challenge naturally
अच्छी नींद लें - फोटो : adobe stock

अच्छी नींद लें

वजन कम करने के लिए अच्छी और पर्याप्त नहीं जरूरी है। कम नींद लेने से वजन बढ़ता है, इसलिए रोज़ 7-8 घंटे की नींद जरूरी है। रात में जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने की आदत डालें।

तनाव कम करें

तनाव से भी वजन बढ़ सकता है। इसलिए जितना संभव हो स्ट्रेस से दूर रहे। इसके लिए ध्यान, योग और गहरी सांस लेने का अभ्यास करें।



-------------------------

नोट: ये लेख मीडिया रिपोर्ट्स और सामान्य जानकारी से तैयार किया गया है। किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर चिकित्सकीय सलाह या शारीरिक क्षमता को ध्यान में रखकर ही इन टिप्स को अपनाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed