फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: इन तीन कारणों से वज्रासन को बेहद कारगर योगासन मानते हैं विशेषज्ञ, दिनचर्या में शामिल करके पाएं लाभ

Thu, 29 Dec 2022 01:34 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 29 Dec 2022 01:34 PM IST
विज्ञापन
vajrasana yoga pose and benefits, know how vajrasana helps in better health
वज्रासन योग करने से होने वाले लाभ - फोटो : istock

योगासनों के नियमित अभ्यास की आदत बनाना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। शरीर के पॉश्चर को ठीक रखने के साथ रक्त के संचार को बेहतर बनाए रखने और मांसपेशियों की कठोरता को कम करने में योगासनों से लाभ पाया जा सकता है। मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए योगासनों के अभ्यास की आदत बनाना लाभकारी हो सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं, सभी उम्र के लोगों को वज्रासन योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।



वज्रासन योग को डायमंड पोज भी कहा जाता है, यह सभी उम्र के लोगों के लिए सबसे सरल योग आसनों में से एक है। पेट से संबंधित बीमारी को दूर करने के साथ मानसिक शांति और स्थितरता को बढ़ाने के अलावा शारीरिक मुद्रा में सुधार करने के लिए वज्रासन योग के अभ्यास से लाभ पाया जा सकता है।

आइए जानते हैं कि इस योग के अभ्यास से क्या विशेष लाभ प्राप्त होते हैं?

vajrasana yoga pose and benefits, know how vajrasana helps in better health
रक्त संचरण के लिए किए जाने वाले योगासन - फोटो : istock

रक्त संचरण को मिलता है बढ़ावा

वज्रासन योग ब्लड सर्कुलेशन के लिए बहुत अच्छा अभ्यास है। यह विशेष रूप से पेल्विक क्षेत्र में रक्त प्रवाह में सुधार करता है। शरीर में रक्त संचार नियमित रूप से बेहतर बने रहने से अंगों के कार्य करने की क्षमता में सुधार होता है और इससे सेहत को विशेष लाभ प्राप्त होता है। पैरों से लेकर शरीर के अन्य अंगों में रक्त के संचार को बढ़ाने वाले इस योग के अभ्यास से संपूर्ण स्वास्थ्य को लाभ मिलता है।

vajrasana yoga pose and benefits, know how vajrasana helps in better health
पाचन स्वास्थ्य में वज्रासन योग के लाभ - फोटो : iStock

पाचन स्वास्थ्य संबंधी लाभ

जिन लोगों को अक्सर पेट से संबंधित समस्या बनी रहती है उनको वज्रासन के अभ्यास की आदत बनानी चाहिए। वज्रासन पेट फूलने (गैस) और एसिडिटी से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। शरीर द्वारा पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण को सुनिश्चित करने के साथ पाचन को सुधारकर कब्ज और अन्य विकारों के जोखिम को कम करने में भी इस योग के अभ्यास से लाभ पाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
vajrasana yoga pose and benefits, know how vajrasana helps in better health
वज्रासन योग का करें रोजाना अभ्यास - फोटो : Twitter

पीठ के निचले हिस्से को मिलता है आराम

वज्रासन योग आपके पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है। लंबे समय तक बैठे रहने वाले लोगों में यहां दर्द और अकड़न की समस्या बनी रहती है, वज्रासन योग के अभ्यास से इस समस्या को कम किया जा सकता है। यह साइटिका के कारण होने वाले दर्द को दूर करने में भी मदद करता है। वज्रासन के नियमित अभ्यास से आपको पीठ के निचले हिस्से को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।



------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed