आप 10 सेकंड में क्या काम कर सकते हैं। भोजन करना... नहीं, उठकर चलना...नहीं, शायद इन दोनों के बारे में सोचने में भी आपको 10 सेकंड से अधिक का समय लगा होगा, लेकिन एक व्यक्ति ऐसा है जो इस 10 सेकंड से कभी कम में इतिहास रच देता है, एक नया अध्याय लिख देता है। जानते हैं उस बुलेट का नाम, वो हैं जमैका के उसैन बोल्ट। फर्राटा रेस का बादशाह भी कहा जाता है इन्हें, जितनी देर हम सोचने में लगा देते हैं, उतनी देर में तो इन्होंने बर्लिन में विश्व रिकॉर्ड बना दिया था। ओलंपिक के इतिहास में तहलका मचा दिया था। भले ही फर्राटा रेस में इतना ही समय लगता हो, बोल्ट और हमारे के लिए आम हो, लेकिन इसमें एक खास बात ये है कि बोल्ट इन्हीं 10 सैकंड में ट्रैक पर दौड़ते समय अपने कंप्टीटर से बात भी कर लेते हैं।
ओह तो ये है उसैन बोल्ट की बिजली जैसी रफ्तार का सीक्रेट... आप भी जानें
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन