{"_id":"5d7f4d238ebc3e012c652614","slug":"tips-for-hot-yoga","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हॉट योगा करने से पहले ध्यान रखें ये 3 बातें नहीं तो फायदे की जगह हो सकता है नुकसान","category":{"title":"Yoga and Health","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
हॉट योगा करने से पहले ध्यान रखें ये 3 बातें नहीं तो फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
Tue, 17 Sep 2019 07:12 AM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 17 Sep 2019 07:12 AM IST
विज्ञापन
yoga
- फोटो : pixa
अगर आप हॉट योगा कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। अगर इन बातों का ख्याल नहीं रखा गया तो आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। दरअसल हॉट योगा में बहुत ज्यादा कैलोरी बर्न होती है क्योंकि इसमें आप ज्यादा से ज्यादा पसीना बहाते हैं। हॉट योगा को थोड़ा कठीन योगा माना जाता है क्योंकि इसे हर कोई नहीं कर पाता है। इस योगासन को एक गर्म कमरे में किया जाता है। कमरे का तापमान कम से कम 40-45 डिग्री होना चाहिए। इस योगासन को 90 मिनट सेशन में 26 आसन और 2 प्राणायाम के साथ किया जाता है। आइए जानते हैं हॉट योगा करते वक्त आपको किन बातों की सावधानी बरतनी चाहिए....
yoga
- फोटो : pixa
खाने-पीने से बचें
हॉट योगा करने से पहले पेटभर कर खाना खाना नहीं चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि पेटभर खाना खाने की वजह से योगा करते वक्त आपके पेट में दर्द हो सकता है। इसके अलावा ज्यादा मात्रा में पानी पीना भी नुकसानदायक हो सकता है। अत्यधिक पानी पीने से शरीर हाइड्रेट हो जाता है। जिसकी वजह से हॉट योगा करने में परेशानी हो सकती है।

हॉट योगा करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें
हॉट योगा के दौरान कमरे का तापमान 40-45 डिग्री होता है। ऐसे में अत्यधिक गर्मी की वजह से आप बीमार भी पड़ सकते हैं। अगर आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है तो आपको यह योगा करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। अगर कोई गर्भवती महिला इस योगा को करती है तो उन्हें डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

परफ्यूम का इस्तेमाल न करें
हॉट योगा में अत्यधिक पसीना बहाया जाता है। अगर ऐसे में आप परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हॉट योगा करते दौरान आपके पसीने की बदबू और परफ्यूम की महक के कारण आपको चक्कर आने जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।

हॉट योगा को करने में समय लें
इस योगा को करने के लिए आपको अपने शरीर को मजबूत बनाना पड़ेगा। हॉट योगा करते वक्त इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आप इस योगा को धीरे-धीरे और अपनी क्षमतानुसार ही करें। कई बार लोग जल्दी लाभ पाने के चक्कर में एक ही बार में हॉट योगा कर लेते हैं, ऐसा करना नुकसानदेह हो सकता है।