फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हॉट योगा करने से पहले ध्यान रखें ये 3 बातें नहीं तो फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

Tue, 17 Sep 2019 07:12 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 17 Sep 2019 07:12 AM IST
विज्ञापन
tips for hot yoga
yoga - फोटो : pixa
अगर आप हॉट योगा कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। अगर इन बातों का ख्याल नहीं रखा गया तो आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।  दरअसल हॉट योगा में बहुत ज्यादा कैलोरी बर्न होती है क्योंकि इसमें आप ज्यादा से ज्यादा पसीना बहाते हैं। हॉट योगा को थोड़ा कठीन योगा माना जाता है क्योंकि इसे हर कोई नहीं कर पाता है। इस योगासन को एक गर्म कमरे में किया जाता है। कमरे का तापमान कम से कम 40-45 डिग्री होना चाहिए।  इस योगासन को 90 मिनट सेशन में 26 आसन और 2 प्राणायाम के साथ किया जाता है।  आइए जानते हैं हॉट योगा करते वक्त आपको किन बातों की सावधानी बरतनी चाहिए....
tips for hot yoga
yoga - फोटो : pixa
खाने-पीने से बचें
हॉट योगा करने से पहले पेटभर कर खाना खाना नहीं चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि पेटभर खाना खाने की वजह से योगा करते वक्त आपके पेट में दर्द हो सकता है। इसके अलावा ज्यादा मात्रा में पानी पीना भी  नुकसानदायक हो सकता है। अत्यधिक पानी पीने से शरीर हाइड्रेट हो जाता है। जिसकी वजह से  हॉट योगा करने में परेशानी हो सकती है।
tips for hot yoga
yoga - फोटो : pixa
हॉट योगा करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें
हॉट योगा के दौरान कमरे का तापमान 40-45 डिग्री होता है। ऐसे में अत्यधिक गर्मी की वजह से आप बीमार भी पड़ सकते हैं। अगर आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है तो आपको यह योगा करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। अगर कोई गर्भवती महिला इस योगा को करती है तो उन्हें डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
tips for hot yoga
yoga - फोटो : pixa
परफ्यूम का इस्तेमाल न करें
हॉट योगा में अत्यधिक पसीना बहाया जाता है। अगर ऐसे में आप परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हॉट योगा करते दौरान आपके पसीने की बदबू और परफ्यूम की महक के कारण आपको चक्कर आने जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। 
विज्ञापन
tips for hot yoga
yoga - फोटो : pixa
हॉट योगा को करने में समय लें
 इस योगा को करने के लिए आपको अपने शरीर को मजबूत बनाना पड़ेगा। हॉट योगा करते वक्त इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आप इस योगा को धीरे-धीरे और अपनी क्षमतानुसार ही करें। कई बार  लोग जल्दी लाभ पाने के चक्कर में एक ही बार में हॉट योगा कर लेते हैं, ऐसा करना नुकसानदेह हो सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed