फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बढ़ती तोंद को रातों-रात कम कर देगा यह आसन, शिल्पा शेट्टी भी करती हैं रोज

Sun, 20 Jan 2019 08:00 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sun, 20 Jan 2019 08:00 AM IST
विज्ञापन
these yoga poses are helpful in reduce belly and thigh fat
obesity
बदलते लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की आदतों की वजह से आज 10 में से 7 लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं। इनमें ज्यादातर लोग पेट के आस-पास की अधिक चर्बी यानि टमी फैट से परेशान हैं। ऐसा होना लाजमी भी है क्योंकि टमी पर होने वाला फैट अच्छी खासी पर्सनालिटी को खराब कर देता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग जिम से लेकर डाइटिंग करते है मगर फिर भी यह फैट पीछा नहीं छोड़ता है। बहुत सारे लोग इसे कम करने के लिए सर्जरी तक का भी सहारा लेते हैं, लेकिन एक आसन ऐसा है जिसकी मदद से आप बढ़ती तोंद या जांघों पर जमा हुई चर्बी को कुछ दिनों में दूर कर सकते हैं।
these yoga poses are helpful in reduce belly and thigh fat
naukasan - फोटो : twitter
इस आसन के दौरान शरीर का आकार नौका जैसा होता है इसलिए इस आसन को नौकासन कहते हैं। यह आसन शरीर को लचीला बनाता है, पेट और शरीर के निचले हिस्से पर जमा फैट्स को घटाता है और एब्स की टोनिंग भी करता है।
these yoga poses are helpful in reduce belly and thigh fat
nauka aasan
ऐसे करें नौकासन
- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले मैट पर पीठ के बल सीधा लेट जाएं।
-सांस लेते हुए दोनों पैरों को उठाएं और अपने दोनों हाथों से पैरों के पंजों को छूने की कोशिश करें। शुरुआत में आपको थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन धीरे धीरे आप आराम से इसे करने लगेंगे
- ध्यान दें इस स्थिति में आपके शरीर का अग्रभाग और पैर दोनों ही ऊपर की तरफ होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
these yoga poses are helpful in reduce belly and thigh fat
nauka aasan
- कुछ सेकंड इस अवस्था में रहें और फिर सांस छोड़ते हुए लेट जाएं।
-  कुछ सेकंड बाद इस प्रक्रिया को दोबारा करें।
- करीब 15 सेकंड के गैप पर इस प्रक्रिया को पांच बार दोहराएं और धीरे-धीरे इसकी संख्या बढ़ाते जाएं। इसे अधिकतम 30 बार कर सकते हैं।
विज्ञापन
these yoga poses are helpful in reduce belly and thigh fat
consult doctor
नौकासन को करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही यह पाचन संबंधित रोग जैसे कब्ज, एसिडिटी, गैस आदि से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। शुरूआत में इस आसन को करने से कमर में थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है, लेकिन धीरे धीरे यह आपके कमर को मजबूत बनाता है। 

इस बात का ध्यान रखें अगर आपको रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्या या बीपी के मरीज हैं तो इस आसन को डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही ट्राई करें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed