फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम के लती लोगों के लिए जरूरी हैं योग के ये दो आसन

Wed, 28 Jun 2017 09:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी Updated Wed, 28 Jun 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
these yoga for Workaholics
काम के लती

लत भी तरह-तरह की होती हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो काम के लती होते हैं। इन्हें 'वर्कएल्कोहलिक' कहते हैं। ऐसे लोग जो दफ्तर में ज्यादा घंटे गुजारते हैं। घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं। अक्सर उन्हें गर्दन और पीठ का दर्द सताता है। अब ये लोग वर्कएल्कोहलिक हैं तो जाहिर सी बात है कि इनके पास योग करने का वक्त भी नहीं होगा। इसलिए दफ्तर के बीच में ही करें ये योगासन और दर्द से रहें दूर। 

these yoga for Workaholics
वर्कएल्कोहलिक

गर्दन के घुमाव के साथ लें लंबी सांसे
बिल्कुल सीधे होकर पहले सुखासन में आराम से बैठें। घर में तो चटाई पर ही ये आसन होते हैं। लेकिन ऑफिस में कुर्सी में भी बैठकर ये आसन किया जा सकता है। अब लंबी गहरी सांस लेते हुए गर्दन दायीं तरफ मोड़ें। फिर धीरे-धीरे सांस बाहर निकालते हुए गर्दन बीच में लाएं। अब दोबारा लंबी गहरी सांस लेते हुए गर्दन बायीं तरफ मोड़ें फिर सांस छोड़ते हुए गर्दन बीच में लाएं।  

these yoga for Workaholics
वर्कप्लेस - फोटो : Workaholics
आगे-पीछे, दांयें-बायें गर्दन को घुमाएं
ठोड़ी को छाती की तरफ पूरी तरह से झुकाएं। फिर घड़ी की उलटी दिशा में गर्दन को ले जाएं। अब आगे की तरफ देखते हुए इसे बीच में लाएं। अब यही प्रक्रिया घड़ी की दिशा की तरफ में भी करें। ऐसा दो कम से कम दो मिनट तक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
these yoga for Workaholics
गोमुख आसन

इस आसन को करेंगे तो रहेंगे फ्रेश 
गर्दन और पीठ का दर्द कई बार मनोवैज्ञानिक कारणों से भी होता है। गोमुख आसन तन और मन दोनों की थकान को मिटाकर ऊर्जावान बनाता है। लगातार काम का दबाव हमारी मांसपेशियों में खिंचाव पैदा करता है। इससे पीठ और कमर में दर्द होने लगता है। 

विज्ञापन
these yoga for Workaholics
गोमुख आसन

ऐसे करें ये आसन 

दफ्तर में हैं तो कुर्सी पर पलथी लगाकर बैठें। अपने बाएं पैर को मोड़ कर बाएं तलवे को दाएं हिप्स के पीछे लाएं। दाएं पैर को मोड़कर दाएं तलवे को बाएं हिप्स के पीछे लाएं। अपनी हथेलियों को पैरों पर रखें। शरीर के ऊपरी भाग को सीधा रखे। बायीं कोहनी को मोड़कर हाथों को पीछे की ओर लाएं। सांस खींचते हुए दाएं हाथ को ऊपर उठाएं। दायीं कोहनी मोड़कर दाएं हाथ को पीछे ले जाएं। दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में जोड़ें। दोनों हाथों को हल्के से अपनी दिशा में खींचें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed