अगर हम अपने आसपास देखेंगे, तो हमें कई तरह की बीमारियां नजर आएंगी जिनकी चपेट में मौजूदा समय में कई लोग हैं। ऐसे में हमारे लिए खुद को इन बीमारियों से दूर रखना जरूरी हो जाता है। खुद को स्वस्थ रखने के लिए लोग पौष्टिक आहार लेते हैं, समय पर सोते और समय पर जागते हैं, जिम जाते हैं और एक अच्छी दिनचर्या फॉलो करते हैं। पर कई लोग सबसे ज्यादा परेशान अपने बढ़ते वजन के कारण नजर आते हैं। वो कई तरीके अपनाते हैं, लेकिन फिर भी उनका वजन लगातार बढ़ता रहता है। अगर आपका वजन भी बढ़ रहा है, तो ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप कुछ योगासन की मदद लें। दरअसल, इन योगासन को करके आप अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
योग टिप्स: काफी फायेदमंद हैं ये चार योगासन, बढ़ते वजन को कर सकते हैं कम
बढ़ते वजन को कम करने के लिए कर सकते हैं ये योगासन:-
धनुरासन
- आपका वजन बढ़ रहा है, तो आप धनुरासन का अभ्यास कर सकते हैं। बैली फैट को कम करने में ये काफी असरदार माना जाता है। इसके अलावा हाथ और पैरों की चर्बी कम करने के लिए भी आप इस योगासन को कर सकते हैं।
अधोमुख श्वासन
- इस अधोमुख श्वासन को करके बैलेंस बनने के साथ शरीर में मजबूती आती है। पेट की चर्बी को कम करने के लिए इस योगासन को सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। वहीं, सबसे खात बात ये कि लोअर बॉडी फैट को कम करने के लिए ये योगासन बेहतर विकल्प हो सकता है।
चतुरंग दंडासन
- अगर आपके पेट की चर्बी बढ़ गई है, तो फिर आप आज से ही चतुरंग दंडासन का अभ्यास करना शुरू कर सकते हैं। आप अगर इस योगासन को नियमित रूप से करते हैं, तो शरीर के निचेल भाग के बढ़े वजन को नियंत्रित किया जा सकता है।
वीरभद्रासन
- अगर आप अपना वजन कम करके खुद को स्लिम फिट करना चाहते हैं, तो फिर आप वीरभद्रासन का अभ्यास कर सकते हैं। पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग करने के लिए भी ये योगासन काफी सही और उपयोगी माना जाता है। इसलिए अगर आपका वजन बढ़ रहा है, तो आप इसे कर सकते हैं।
.......................................................................................................
अस्वीकरण: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख सिर्फ पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला या लेखक लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित चीजों के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर आदि से परामर्श लें।