फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इम्यूनिटी बढ़ाने में ये योगासन हैं काफी लाभदायक, रोजाना करने पर शरीर रहता है स्वस्थ और तंदुरुस्त

Tue, 03 Aug 2021 02:49 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 03 Aug 2021 02:49 PM IST
विज्ञापन
These Yoga asanas are very helpful for boosting immunity power in corona pandemic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मौजूदा दौर में पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का आतंक फैला हुआ है। उसकी पहली और दूसरी लहर ने ना जाने कितनी जिंदगियों को अपना शिकार बना लिया। दूसरी लहर के थम जाने के बाद भी कई लोग इस वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। आंकड़ों की मानें तो भारत में अब तक 4 लाख 25 हजार से भी ज्यादा लोगों की कोरोना वायरस के चपेट में आने से मृत्यु हुई है। वहीं 3 करोड़ 17 लाख से  ज्यादा लोग इससे संक्रमित हुए। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि यह महामारी कितनी घातक है। इस महामारी से बचने का केवल एक ही उपाय है और वह है अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को मजबूत करना। आपकी इम्यूनिटी की शक्ति ही आपको कोरोना वायरस के जानलेवा हमले से बचा सकती है। ऐसे में यहां पर योग का काफी खास महत्व है। ऐसे कई योगासन हैं, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने का काम करते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन योगासनों के बारे में। 

These Yoga asanas are very helpful for boosting immunity power in corona pandemic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

प्राणायाम

प्राणायाम को व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए काफी अच्छा आसन माना गया है। इसे करने से व्यक्ति के शरीर से स्ट्रेस हार्मोन कम हो जाते हैं। इससे आपका हार्ट रेट भी सामान्य रहता है। इसे रोजाना करने से व्यक्ति की इम्यूनिटी पॉवर मजबूत होती है।

These Yoga asanas are very helpful for boosting immunity power in corona pandemic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विपरीत करणी

अच्छे स्वास्थ्य के लिए ये आसन काफी लाभदायक है। इसे नियमित तौर पर करने से शरीर के भीतर का स्ट्रेस कम हो जाता है। आपके नर्व कनेक्शन को मजबूती मिलती है। अगर आपका नर्व कनेक्शन मजबूत है, तो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होगी। इससे फर्टिलिटी की समस्या भी दूर हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Yoga asanas are very helpful for boosting immunity power in corona pandemic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मत्स्यासन

रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए ये आसन रामबाण उपाय है। अगर आप इस आसन को नियमित तौर पर करते हैं, तो आपके शरीर की ऊर्जा का स्तर काफी अच्छा बना रहेगा। ये आसन आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने का भी काम करता है।

विज्ञापन
These Yoga asanas are very helpful for boosting immunity power in corona pandemic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

उत्तानासन

इसे करने से शरीर की सभी क्रियाएं काफी अच्छे से होती हैं। शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता है। साइनस और म्यूकस मेंमब्रेन की समस्या दूर हो जाती है। इस आसन को अगर आप नियमित करते हैं, तो आपकी इम्युनिटी पावर जबरदस्त ढंग से बूस्ट होती है।     

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed