कई बार एक्सरसाइज और डाइटिंग करने के बाद भी लोगों का वजन नहीं घटता जिस वजह से वे काफी परेशान रहते हैं। मोटापा आपको ना सिर्फ शर्मिंदा करता है बल्कि इस कारण कई बीमारियां भी आपको घेर लेती हैं। अगर लाखों कोशिश करने के बाद भी आपका वजन कम नहीं हो रहा है तो आपको इन चीजों पर जरूर ध्यान देने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें- वैज्ञानिकों ने लगाया पता, सेहत के लिए चाय बेहतर या कॉफी
एक्सरसाइज करने के बाद भी नहीं घट रहा वजन, कहीं ये कारण तो नहीं?
- वजन बढ़ने का कारण सिर्फ ज्यादा खाना ही नहीं होता। हार्मोंस का बैलेंस बिगड़ने के कारण भी मोटापा बढ़ता है जिस कारण वजन घटने में समय लगता है। ऐसे में आपको डॉक्टर से इसकी जांच करवानी चाहिए और अपनी डाइट में जरूरी बदलाव करने चाहिए।
एक्सरसाइज करने के बाद भी नहीं घट रहा वजन, कहीं ये कारण तो नहीं?
- सुबह उठते ही एक्सरसाइज तो करते हैं लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा। क्या आप भी कुछ ऐसा ही सोचते हैं? तो बता दें कि सिर्फ एक्सरसाइज करने से कोई फायदा नहीं होगा। इसके लिए आपको पूरे दिन मेहनत करनी पड़ेगी। घंटों एक जगह बैठकर टीवी ना देखें बल्कि चलते-फिरते रहें। साथ ही घर के छोटे-मोटे काम खुद करने की आदत डालें।
एक्सरसाइज करने के बाद भी नहीं घट रहा वजन, कहीं ये कारण तो नहीं?
- डिप्रेशन की वजह से कई लोगों की भूख बढ़ जाती है। ऐसे में उनकी एक्सरसाइज धरी की धरी रह जाती है। इसके अलावा ज्यादा खुश होने पर भी लोग ज्यादा खा लेते हैं। इसलिए ऐसी चीजें खाने की कोशिश करें जो हेल्दी भी हो और आपकी भूख भी जल्दी मिटाएं।
एक्सरसाइज करने के बाद भी नहीं घट रहा वजन, कहीं ये कारण तो नहीं?
- आजकल लोग इतना बिजी रहने लगे हैं कि उन्हें खुद के लिए खाना बनाने तक का समय नहीं मिल पाता। इस वजह से उन्हें बाहर की चीजें खानी पड़ती हैं। वजन कम करना चाहते हैं तो घर पर ही बना हेल्दी खाना खाएं।