Yoga Asanas For Blocked Nose: सर्दी-जुकाम, एलर्जी या सांस संबंधी परेशानी होने पर नाक बंद हो जाती है। बंद नाक की समस्या के कारण काफी परेशानी हो जाती है। बंद नाक के कारण सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। इसके कारण गले में दर्द भी हो सकता है। कई बार जुकाम में नाक बंद होने के कारण रात में सोते समय काफी दिक्कत आती है। यह दिक्कत बच्चों से बड़ों कर किसी को भी हो सकती है। कई लोग इस समस्या में कोल्ड की दवा लेते हैं तो कई घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन बंद नाक की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ योग और फेस एक्सरसाइज काफी फायदेमंद हो सकती है। योग से जुकाम दूर होता है। इम्यूनिटी मजबूत होती है और सेहत में सुधार होता है। ऐसे में तीन कारगर योगासन बंद नाक की समस्या से राहत पाई जा सकती है। बंद नाक को खोलने के लिए चेहरे की योग एक्सरसाइज करें। यहां आपको बंद नाक को खोलने के लिए कुछ आसान योगासन बताए जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप बंद नाक की समस्या से राहत पा सकते हैं।
Yoga Tips: बंद नाक की समस्या से हैं परेशान, तो इन तीन योगासनों के अभ्यास से मिलेगी जुकाम से राहत
बंद नाक खोलने के लिए योगासन
नोज प्रेस
अगर आपकी नाक बंद हो और सांस लेने में परेशानी हो रही हो तो तर्जनी को मोड़ कर नाक पर मौजूद तीन बिंदुओं को दबाएं। इस में पहला आपकी नाक की पुल की शुरुआत, दूसरा केंद्र में और तीसरा नाक के अंत की ओर दबाना है। मध्यम दबाव के साथ दबाएं और इस मुद्रा में 10-15 सेकंड रहें। इससे नाक खुलने के साथ ही नाक का आकार देने में भी मदद मिलती है।
नोज विंग मसाज
इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपनी नाक को घुमाएं। उसके बाद कुछ देर के लिए अपनी तर्जनी उंगली से मसाज करें। बंद नाक को ठीक करने के साथ ही नसोलेबियल सिलवटों को दूर कर सकते हैं।
फोरहेड व्हिप्स
बंद नाक की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नाक के पुल के ठीक ऊपर भौंह के केंद्र के चारों ओर उंगलियों की मदद से मसाज करें। बंद नाक के कारण चेहरे के आसपास तनाव आने लगता है, इस एक्सरसाइज से तनाव दूर होता है और सिरदर्द से राहत मिलती है।
ब्रीदिंग एक्सरसाइज
अगर आपकी नाक बंद है तो उसे खोलने के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी की जा सकती है।
----------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।