फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2024: नवरात्रि में उपवास के दौरान दिनभर रहना है ऊर्जावान, रोजाना करें इन योगासनों का अभ्यास

Thu, 03 Oct 2024 07:50 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 03 Oct 2024 07:50 AM IST
सार

योग के दीर्घकालिक लाभ हैं। नवरात्रि में कुछ योगासनों के अभ्यास के साथ आप ऊर्जावान रह सकते हैं, ताकि दिनभर एक्टिव रहकर काम कर सकें और थकान व कमजोरी महसूस न हो।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 Vrat Yoga Asanas To Stay Active During Navratri Fast
शवासन - फोटो : Freepik

Shardiya Navratri 2024 Vrat: नवरात्रि 3 अक्तूबर 2024 से मनाई जा रही है। देवी मां को समर्पित यह पर्व नौ दिन तक मनाया जाता है। इस दौरान श्रद्धालु उपवास करते हैं। उपवास में लोग नौ दिनों तक फलाहार करते हैं। बिना अनाज के नवरात्रि के उपवास में फलाहार करके दिनभर ऊर्जावान रहना मुश्किल हो सकता है। एनर्जी लो होने के साथ ही कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है। इसका असर आपके दैनिक कामकाज पर भी पड़ सकता है।



ऐसे में उपवास के दौरान खुद को ऊर्जावान रखने के लिए कुछ बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए। जैसे शरीर को हाइड्रेट रखें। पूरा दिन पर्याप्त पानी पीएं ताकि भोजन न करने पर शरीर में जो ऊर्जा कम हो रही है, उसकी पूर्ति हो सके। साथ ही फलाहार करके खुद को तरोताजा रखें। ऐसी चीजों का सेवन करें जो सेहत को स्वस्थ रखें।

वहीं दिनभर ऊर्जावान बने रहने के लिए योग का सहारा ले सकते हैं। योग केवल शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ ही नहीं रखता, बल्कि फिट और एक्टिव भी रखता है। योग के दीर्घकालिक लाभ हैं। नवरात्रि में कुछ योगासनों के अभ्यास के साथ आप ऊर्जावान रह सकते हैं, ताकि दिनभर एक्टिव रहकर काम कर सकें और थकान व कमजोरी महसूस न हो।

Shardiya Navratri 2024 Vrat Yoga Asanas To Stay Active During Navratri Fast
उत्कटासन - फोटो : https://www.instagram.com/malaikaaroraofficial/

उत्कटासन योग

इस आसन को चेयर पोज भी कहते हैं, जो पैरों की मांसपेशियों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में काफी सहायक माना जाता है। शरीर में रक्त को पंप करने में भी उत्कटासन योग  असरदार है। योग विशेषज्ञों के मुताबिक, शरीर को पूरे दिन सक्रिय बनाए रखने के लिए इस योग का अभ्यास फायदेमंद हो सकता है। 

Shardiya Navratri 2024 Vrat Yoga Asanas To Stay Active During Navratri Fast
शलभासन - फोटो : istock

शलभासन योग

शरीर को स्फूर्तिदायक बनाने के लिए शलभासन योग को बेहतर माना गया है। इस योग के अभ्यास से पीठ, हैमस्ट्रिंग और ग्लूट्स मजबूत होता है। साथ ही रक्त के संचार को बढ़ावा मिलता है। रोजाना 5-10 मिनट शलभासन का अभ्यास करके शरीर को पूरे दिन एक्टिव बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 Vrat Yoga Asanas To Stay Active During Navratri Fast
प्राणायाम योग - फोटो : Amar Ujala

प्राणायाम का अभ्यास

ऊर्जा के संचार के लिए प्राणायाम का अभ्यास फायदेमंद हो सकता है। दिनचर्या की शुरुआत कई प्रकार के प्राणायाम के अभ्यास से कर सकते हैं। जिससे आप खुद दिनभर ऊर्जावान बने रह सकते हैं। मस्तिष्क में ऑक्सीजन युक्त रक्त के संचार को बढ़ावा देने के लिए प्राणायाम करें, जो कई प्रकार  की गंभीर समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है। 

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 Vrat Yoga Asanas To Stay Active During Navratri Fast
malaika arora yoga - फोटो : instagram/malaikaaroraofficial

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योग गुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed