फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: योग की आदत बनाकर साइटिका के दर्द से पा सकते हैं आराम, क्या आपको भी है ये दिक्कत?

Mon, 28 Nov 2022 12:16 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 28 Nov 2022 12:16 PM IST
विज्ञापन
sciatica pain relief tip, yoga for sciatica nerve pain relief
साइटिका के दर्द को कैसे ठीक करें? - फोटो : iStock

योगासनों के नियमित अभ्यास की आदत शरीर के लिए कई प्रकार से लाभकारी हो सकती है, इसे मस्तिष्क और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कारगर तरीके के रूप में जाना जाता है। योग हार्मोन्स विकारों के जोखिम को कम करने, हड्डियों-मांसपेशियों को मजबूती देने और कई प्रकार के दर्द की समस्या को कम करने में आपके लिए लाभकारी हो सकते हैं। योग विशेषज्ञों ने पाया कि नियमित योग के अभ्यास की आदत बनाकर गठिया और साइटिका जैसे दर्द को कम करने में भी लाभ हो सकता है। तंत्रिकाओं में होने वाली दिक्कतों के कारण आपको दर्द महसूस होता रह सकता है।



साइटिका का दर्द आपके जीवन की गुणवत्ता को भी प्रभावित कर सकती है, ऐसे में इससे बचाव के उपाय करते रहना जरूरी हो जाता है। योग विशेषज्ञों ने पाया कि दिनचर्या में कुछ प्रकार के आसनों को शामिल करके साइटिका के दर्द को कम किया जा सकता है। इतना ही नहीं विशेषज्ञों का मानना है कि रोजाना योग का अभ्यास करने वाले लोगों में साइटिका की समस्या का जोखिम भी कम होता है।

इए जानते हैं कि किन योगासनों के अभ्यास की आदत बनाना साइटिका की समस्या से राहत दिलाने में आपके लिए लाभकारी हो सकती है?

sciatica pain relief tip, yoga for sciatica nerve pain relief
ब्रिज पोज योग से होने वाले लाभ - फोटो : istock

ब्रिज पोज योग करने से मिलता है लाभ

ब्रिज पोज योग (सेतुबंधासन) के अभ्यास की आदत कमर दर्द और साइटिका की समस्या से राहत दिलाने में आपके लिए मददगार हो सकता है। कोर और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ पीठ की जकड़न को कम करने में भी इस योग के नियमित अभ्यास से लाभ पाया जा सकता है। साइटिका का दर्द कमर से होते हुए पैरों तक जाता है ऐसे में इस योग के अभ्यास की आदत कमर-पैरों दोनों के लिए विशेष लाभकारी हो सकती है।

sciatica pain relief tip, yoga for sciatica nerve pain relief
विपरीत करणी योग का करें अभ्यास - फोटो : Istock

विपरीत करणी अभ्यास से मिलता है फायदा

विपरीत करणी योग के अभ्यास को पैरों और शरीर के निचले हिस्से के लिए विशेष लाभकारी माना जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं, यह योगासन साइटिका की समस्या को कम करने में भी आपके लिए लाभकारी हो सकता है। विपरीत करणी योग पैरों में रक्त के संचार को बढ़ावा देने और दर्द को कम करने में फायदेमंद माना जाता है। इस योग के अभ्यास से कूल्हों और पीठ को भी आराम मिलता है। घुटने और टखनों के दर्द को कम करने में भी इससे फायदा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sciatica pain relief tip, yoga for sciatica nerve pain relief
पवनमुक्तासन योग से तंत्रिकाओं को लाभ - फोटो : pixabay

पवनमुक्तासन योग की बनाइए आदत

पवनमुक्तासन योग को पाचन स्वास्थ्य को बेहतर रखने और कब्ज की समस्या को कम करने में लाभकारी माना जाता है। विशेषज्ञों ने पाया कि इस योग के अभ्यास की आदत बनाना साइटिका के दर्द से भी आपको आराम दिला सकता है। यह योगाभ्यास आपकी पीठ और कूल्हे की मांसपेशियों को फ्लेक्स करने में मदद करने के साथ पीठ के निचले हिस्से में जकड़न को कम करता है. जिससे साइटिका के दर्द में काफी आराम मिल सकता है। इस योग के नियमित अभ्यास की आदत बनाने के कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं। 



------------------

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed