फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूल कर भी न करें पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल, एक बार जाना भी पड़ सकता है भारी

Sun, 15 Jul 2018 01:52 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Jul 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
public toilets can give you Urinary Tract Infection
uti
जब कभी आप कहीं घूमने जाती हैं तो आपको जब टॉयलेट जाने की आवश्यकता होती है उस समय आप सार्वजनिक शौचालय का रूख करती हैं। जिस वजह से कई बार आपको मजबूरी में अस्वच्छ शौचालयों का इस्तेमाल करना पड़ता है, जहां न जाने कितने लोग आते हैं और किसे क्या बीमारी है ये भी किसी को नहीं मालूम होता। आपको पता भी नहीं चलता और टॉयलेट की सीट से आपकी स्किन पर बैक्टीरिया लग जाते हैं जिनमें से कुछ आपकी स्किन में से अंदर भी चले जाते हैं जिस वजह से आपको इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है।
public toilets can give you Urinary Tract Infection
urine infection
आज के समय में महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन बहुत आम रोग बन चुका है। जिसका सबसे बड़ा कारण अस्वच्छ शौचालयों का इस्तेमाल करना है। वैसे तो यह रोग इतना खतरनाक नहीं है, लेकिन अगर वक्त रहते इसका ध्यान नहीं रखा गया तो यह आपकी किडनी तक पर बुरा असर डाल सकता है। आगे की स्लाइड में जानें इससे बचने के उपाय...
public toilets can give you Urinary Tract Infection
urine tax
यूटीआई होने के पीछे वेस्टर्न स्टाइल के टॉयलेट का इस्तेमाल करना सबसे ज्यादा देखा गया है। वेस्टर्न  टॉयलेट से इस तरह के संक्रमण का जोखिम ज्यादा हो जाता है। इससे बचने के लिए हमेशा साफ टॉयलेट्स का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
public toilets can give you Urinary Tract Infection
urine infection
-कई लोग टॉयलेट को रोक कर रखते हैं। ऐसा करना गलत है। टॉयलेट को रोक कर रखने से भी आप यूटीआई के शिकर हो सकते हैं। इसलिए टॉयलेट आने पर ज्यादा समय तक रोकना नहीं चाहिए।
-अपनी डाइट में विटामिन-सी युक्त आहार को शामिल करें। खुद को मसालेदार और तली हुई चीजों से कोसों दूर रखें। इसके अलावा सिगरेट और शराब का सेवन न करें। 
विज्ञापन
public toilets can give you Urinary Tract Infection
urine infection
-गर्मियों में सूती और आरामदायक अंडरगार्मेंट्स का ही चयन करें।
-प्राइवेट पार्ट की साफ-सफाई का ध्यान रखें। टॉयलेट करने के बाद प्राइवेट पार्ट को अच्छे से साफ करें जिससे आप किसी तरह के इन्फेक्शन के गिरफ्त में न आ पाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed