फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीवन को खुशमय बनाती है प्राण योग मुद्रा, जानें इसे करने की विधि और फायदे

Sat, 19 Oct 2019 04:55 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 19 Oct 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
pranayama or breathing exercise for stress relief in hindi and happiness
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान तनाव से ग्रसित है। इसी तनाव के वजह से उसके जीवन से धीरे-धीरे खुशी गायब होती जा रही है। यदि आप भी अपने जीवन में कुछ इसी तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं तो आपको प्राण योग का अभ्यास करना चाहिए। इस योग का नियमित अभ्यास आपकी सभी समस्याओं को दूर करने में मदद करेगा और आपके जीवन को खुशमय बनाएगा। आइए जानते हैं इस योग के बारे में विस्तार से...

pranayama or breathing exercise for stress relief in hindi and happiness
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

प्राण योग को करते समय शरीर में अग्नि और कंपन दोनों होते हैं, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। इस योग के अभ्यास करने से व्यक्ति को सुखद आनंद की अनुभूती होती है और उसका मन खुश रहता है। प्राण योग को खुशी और तनावमुक्त जीवन का मूल मंत्र कहा जाता है। इसके नियमित अभ्यास से स्वास्थ्य संबंधी कई विकार दूर होते हैं।

pranayama or breathing exercise for stress relief in hindi and happiness
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

प्राण योग करने की विधि
प्राण योग करने के लिए जमीन पर चटाई बिछाकर सुखासन या वज्रासन मुद्रा में बैठ जाएं। इस अभ्यास को कभी भी खड़े होकर नहीं करते हैं। चटाई पर बैठने के बाद अपने शरीर को बिना किसी तनाव में रखकर आराम से लंबी सांस भरें और लंबी सांस छोड़ें। हर सांस के साथ आप ओम का उच्चारण करते रहें, जिससे आध्यात्मिक शांति और शारीरिक रूप से लाभ मिलेगा। ध्यान रहे अगर आपको उच्च रक्तचाप की शिकायत है तो डॉक्टर से सलाह लिए बिना इसका अभ्यास न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
pranayama or breathing exercise for stress relief in hindi and happiness
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्राण योग के फायदे

  1. प्राण योग के करने से कब्ज, व ऐसिडिटी जैसी पेट की सभी समस्याऐं दूर हो जाती हैं।
  2. इस योगा के नियमित अभ्यास से डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है।
  3. प्राण योग त्वचा व बालों के साथ महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द में भी मददगार है।
  4. प्राण योग के करने से व्यक्ति तनावमुक्त रहता है, जिससे उसका मन खुश रहता है।
  5. इस योग के अभ्यास से सकारात्मक विचार आते हैं और मन की एकाग्रता बढ़ती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed