फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोटापा कम करने का आसान तरीका: हर दिन इतने कदम पैदल चलने से घटेगा वजन, स्टडी में दावा

Fri, 23 Oct 2020 09:01 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 23 Oct 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
Obesity solution: how to lose weight within seven days by walking, only 15000 steps daily reduces your obes belly fat
Morning walk(File Photo) - फोटो : PTI

हम सभी जानते हैं कि टहलना हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। खासकर सुबह-सुबह टहलने से हमें स्वच्छ हवा मिलती है, जिसके बहुत सारे फायदे हैं। स्वच्छ हवा में टहलने से हम खुद को तरोताजा महसूस करते हैं। सामान्यत: कहा जाता है कि हमें रोजाना एक हजार कदम पैदल चलना चाहिए। यह अवधारणा 1964 में जापान की राजधानी टोक्यो में हुए ओलंपिक के दौरान आई थी। अलग-अलग अध्ययनों में यह कहा गया कि सामान्य तौर पर व्यक्ति को एक हजार कदम चलना चाहिए। वैसे लोग जो अपना वजन कम करना चाहते हैं, मोटापा घटाना चाहते हैं, उनके लिए टहलना काफी बेहतर उपाय है। हालांकि उन्हें थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी होगी। 

Obesity solution: how to lose weight within seven days by walking, only 15000 steps daily reduces your obes belly fat
Morning walk(File Photo) - फोटो : PTI

हर दिन टहलने से स्वास्थ्य तो अच्छा रहता ही है, हमारा शरीर भी फिट रहता है। आजकल बहुत सारे लोग मोटापा और अधिक वजन होने के कारण परेशान हैं। मोटापा कम करने के लिए बहुत सारे लोग खाना छोड़ देते हैं, तरह-तरह की दवाएं लेने लगते हैं, जरूरत से ज्यादा जिम में पसीना बहाने लगते हैं, जोकि एक सीमा तक ही ठीक है। वजन कम करने के लिए सबसे सामान्य उपाय है, पैदल टहलना। सुबह या शाम में समय निकाल कर टहल लेना, मोटापा कम करने के लिए काफी होगा। 

Obesity solution: how to lose weight within seven days by walking, only 15000 steps daily reduces your obes belly fat
Morning walk(File Photo) - फोटो : pixabay

दरअसल, इंटरनेशनल स्टडी जर्नल ऑफ ओबेसिटी में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया जा चुका है कि मोटापा कम करने के लिए व्यक्ति को रोजाना 15 हजार कदम चलना होगा। इस अध्ययन के मुताबिक, ज्यादा वजन से परेशान व्यक्ति अपना मोटापा कम करने के लिए ये सामान्य उपाय कर सकते हैं। हालांकि जिनके लिए बाहर टहलना संभव न हो, वे घर में ट्रेडमिल पर भी एक्सरसाइज कर सकते हैं। उनके लिए 15 हजार कदम चलना काफी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Obesity solution: how to lose weight within seven days by walking, only 15000 steps daily reduces your obes belly fat
Morning walk(File Photo) - फोटो : Pixabay

इस अध्ययन में जॉब करने वाले कर्मियों, डाकिया और अन्य ऐसे लोगों को शामिल किया गया, जो ज्यादा पैदल चलते हों या फिर बिल्कुल कम या नहीं के बराबर चलते हों। इस शोध अध्धयन में पाया गया कि जो लोग रोजाना करीब 15 हजार कदम पैदल चलते थे, उनका बीएमआई यानी बॉडी मास इंडेक्स, वेस्टलाइन और मेटाबॉलिज्म सबकुछ सही था। इन लोगों में हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम था। वहीं दूसरी तरफ जो लोग घंटों ऑफिस में बैठकर काम करते थे उनका बीएमआई, वेस्टलाइन, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल ज्यादा था। 

विज्ञापन
Obesity solution: how to lose weight within seven days by walking, only 15000 steps daily reduces your obes belly fat
Morning walk(File Photo) - फोटो : PTI

आप जो कर सकते हैं: 
रोजाना 15000 कदम चलने का मतलब है, करीब दो घंटे पैदल चलना। अगर आप एक बार में दो घंटे चलना संभव न हो तो आप अपने समय को 30-30 मिनट के चार स्लॉट में बांट दें। सुबह जगने के बाद आप आधे घंटे टहल लें। लंच या डिनर के बाद टहल लें। आप चाहें तो ऑफिस टाइम में भी थोड़ा-थोड़ा ब्रेक ले कर टहल सकते हैं। हर दिन 15 हजार कदम चलना आपकी सेहत दुरुस्त रखेगा और आपका वजन भी कम होने लगेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed