प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार की शुरुआत की। कोरोना वायरस संकट के चलते चुनाव प्रचार का वह रंग इस बार नहीं दिख रहा है जो पहले के चुनावों में दिखा करता था। हालांकि, डिजिटल माध्यमों ने प्रधानमंत्री मोदी को बिहार के गांवों और कस्बों तक पहुंचा दिया। लोगों ने अपने टीवी, स्मार्टफोन्स और लैपटॉप आदि की सहायता से प्रधानमंत्री का भाषण सुना। प्रधानमंत्री का भाषण सुनने के लिए लोगों में इतनी बेताबी थी कि जो रेल पटरी के पास था तो वहीं बैठ गया और जो गौशाला में था तो वहीं फोन निकाल कर उन्हें सुनने लगा।
2 of 9
फोन पर पीएम मोदी का भाषण देखता व्यक्ति
- फोटो : नीरज सहाय
मोदी के भाषण को सुनने का लोगों में इतना आकर्षण था कि जो जहां था वहीं अपने-अपने फोन पर भाषण को देखने लगा। चुनाव प्रचार करते हुए प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) समेत पूरे विपक्ष को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार के विकास की हर योजना को अटकाने-लटकाने वाले इन दलों ने अपने 15 साल के शासनकाल में राज्य को लगातार लूटा और सत्ता को अपनी तिजोरी भरने का साधन बनाया।
3 of 9
फोन पर प्रधानमंत्री मोदी का भाषण देखती महिलाएं
- फोटो : नीरज सहाय
मुख्यमंत्री नीतीश सरकार को दोबारा सत्ता में लाने की अपील करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार की जनता भ्रम में नहीं है। बिहार की जनता आत्मनिर्भर होने के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा, बिहार के लोगों ने मन बना लिया है, ठान लिया है कि जिनका इतिहास बिहार को बीमारू बनाने का है, उन्हें आसपास भी नहीं फटकने देंगे।
4 of 9
फोन पर पीएम मोदी का भाषण सुनते युवा
- फोटो : नीरज सहाय
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि जब बिहार के लोगों ने इन विपक्षी दलों को सत्ता से बेदखल कर दिया और नीतीश कुमार को मौका दिया तो ये बौखला गए और इसके बाद 10 साल तक इन लोगों ने यूपीए की सरकार में रहते हुए बिहार पर और बिहार के लोगों पर अपना गुस्सा निकाला। मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इन नेताओं का बिहार की जनता की जरूरतों से कभी सरोकार नहीं रहा।
5 of 9
फोन पर प्रधानमंत्री मोदी का भाषण सुनते लोग
- फोटो : नीरज सहाय
मोदी ने कहा कि यही कारण है कि पूरे बिहार में लंबे समय तक बिजली, सड़क, पानी जैसी मूल सुविधाओं का विकास नहीं हो पाया। मोदी ने कहा राजग के विरोध में विपक्षी दलों ने मिलकर जो पिटारा बनाया है, उसकी रग-रग से बिहार के लोग वाकिफ हैं। विपक्षी महागठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, जो लोग नक्सलियों को, हिंसक गतिविधियों को खुली छूट देते रहे, आज वे एनडीए के विरोध में खड़े हैं।