फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिम नहीं, घर पर ही ऐसे बनाएं सिक्स पैक एब्स

Mon, 19 Dec 2016 06:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Mon, 19 Dec 2016 06:14 PM IST
विज्ञापन
no gym make six packs abs in home

लड़कों में इन दिनों सिक्स पैक एब्स बनाने का क्रेज है। इसके लिए वे जिम में अपना समय और पैसा देते हैं, लेकिन बता दें कि घर पर ही आप सिक्स पैक एब्स बना सकते हैं। जी हां, योगासन से आप ऐसा कर सकते हैं। आइए जानते हैं सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए कौन-कौन से योगासन कारगर होते हैं।

जिम नहीं, घर पर ही ऐसे बनाएं सिक्स पैक एब्स

no gym make six packs abs in home

वीरभद्र आसन
इसे करने के लिए सबसे पहले सीधा तन कर खड़े हो जाएं। फिर दाएं पैर को दो-चार फीट आगे ले जाएं। दाएं घुटने को हल्का मोड़े लेकिन ध्यान रहे कि इस अवस्था में बायां पैर सीधा और तलवा जमीन पर लगा होना चाहिए। हाथों को सीधा करें जिससे वह जमीन के सामांतर आ जाएं। सिर को सीधा रख सामने की ओर देखें। इस मुद्रा में एक मिनट तक खड़े रहें। इसे तीन बार दोहरा सकते हैं।

जिम नहीं, घर पर ही ऐसे बनाएं सिक्स पैक एब्स

no gym make six packs abs in home

हलासान
ये आसन पाचन क्रिया में भी सहायक होता है। इससे कमर, पेट, कंधों, पैरों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। इसे करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेटें और दोनों हाथों को मिलाकर रखें। हथेलियों को जमीन से सटाकर रखें। चेहरा ऊपर रखें। अब सांस लें और पैरों को सिकोड़कर ऊपर उठाना शुरू करें। दोनों पैर जब शरीर से 90 डिग्री का कोण बनाएं तो सांस छोड़ना शुरू करें। दोनों पैरों को सिर के पीछे जमीन से लगाएं। इसे चार बार कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिम नहीं, घर पर ही ऐसे बनाएं सिक्स पैक एब्स

no gym make six packs abs in home

चक्रपादासन
दोनों पैरों को मिलाकर घुटनों के बल लेटें और दाएं पैर को बिना मोड़े जमीन से थोड़ा ऊपर उठाएं। सांस लेते हुए दाएं पैर को गोल घुमाएं और ऊपर की ओर करें। ज्यादा से ज्यादा ऊपर उठाकर पैर को घुमाएं। इस आसन से पेट, जांघ के आसपास की चर्बी कम होती है। 10 बार एंटी क्लॉक और दस बार क्लॉक की तरह पार को घुमाएं। अब दूसरे पैर के साथ भी ऐसा ही करें, करवट लेते हुए उठें। अगर आप सीधे उठते हैं तो आपकी कमर में दर्द हो सकता है।

विज्ञापन

जिम नहीं, घर पर ही ऐसे बनाएं सिक्स पैक एब्स

no gym make six packs abs in home

बालासन
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले एड़ियों पर बैठें और शरीर के ऊपरी भाग को जांघों पर लगाएं। सिर को जमीन पर लगाएं, हाथों को सीधा रख जमीन से लगाकर रखें। अपने हिप्स को एड़ियों की ओर ले जाते हुए सांस छोड़ें। इस मुद्रा में आप दो मिनट तक रह सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed