Myths About Yoga: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को फिट रखने के लिए लोग काफी कदम उठाते हैं। बहुत से लोग डाइट करते हैं और जिम जाते हैं, तो वहीं बहुत से लोग आज भी पुरानी पद्धति अपनाते हुए योग की तरफ झुकाव कर लेते हैं। आज के समय में योग करने से न सिर्फ आपका शरीर मजबूत बनेगा, बल्कि साथ ही में इससे आपका मन भी शांत होगा।
Myths About Yoga: योग को लेकर लोगों के बीच हैं कुछ भ्रम, जानें इन सभी की सच्चाई
योग सिर्फ एक व्यायाम नहीं, बल्कि एक सम्पूर्ण जीवनशैली है जो शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ रखता है। ऐसे में इससे जुड़े भ्रमों को दूर करने की आवश्यकता है।
Myths - योग सिर्फ शरीर को लचीला बनाने के लिए होता है
अक्सर लोगों को लगता है कि योग सिर्फ शरीर को लचीला बनाने के लिए किया जाता है, जबकि ऐसा नहीं है। यदि आप नियमित रूप से योग करेंगे तो ये शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास होगा। इसकी वजह से तनाव कम होता है, ध्यान केंद्रित होता है और आत्म संतुलन भी बढ़ता है।
Myths - सिर्फ फिट लोग ही योग कर सकते हैं
अक्सर लोगों में ये भ्रम होता है कि योग सिर्फ वही लोग कर सकते हैं जो फिट होते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। भले ही शुरुआत में थोड़ी परेशानी आती है, लेकिन जब आप नियमित रूप से योग करेंगे तो इससे आपका शरीर खुद व खुद ही फिट हो जाएगा।
Myths - वजन कम करने में नहीं आता काम
लोगों को लगता कि वजन कम करने में योग नहीं बल्कि सिर्फ एक्सरसाइज ही काम आती है, जबकि ऐसा नहीं है। नियमित रूप से योग करने से न सिर्फ मेटाबॉलिजम तेज होता है, बल्कि इसकी वजह से हॉर्मोन बैलेंस, डाइजेशन सुधारने और स्ट्रेस कम करने में भी मदद मिलती है। इन सभी की वजह से आप आसान तरह से वजन भी घटा सकते हैं।
Myths - योग के लिए चाहिए घंटों का समय
जिम जाने के लिए कम से कम एक से दो घंटे आपके पास होने चाहिए, लेकिन योग के साथ ऐसा नहीं है। यदि आप नियमित रूप से सिर्फ 15-20 मिनट भी योग करते हैं तो ये आपके शरीर को काफी फायदा पहुंचाएगा। हर रोज सिर्फ कुछ आसान, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार करने से भी लाभ मिलता है।