फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Myths About Yoga: योग को लेकर लोगों के बीच हैं कुछ भ्रम, जानें इन सभी की सच्चाई

Sun, 18 May 2025 11:25 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 18 May 2025 11:25 AM IST
सार

योग सिर्फ एक व्यायाम नहीं, बल्कि एक सम्पूर्ण जीवनशैली है जो शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ रखता है। ऐसे में इससे जुड़े भ्रमों को दूर करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
Most Common Myths & Misconceptions about Yoga in hindi
योग को लेकर लोगों के बीच हैं कुछ भ्रम, जानें इन सभी की सच्चाई - फोटो : istock

Myths About Yoga: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को फिट रखने के लिए लोग काफी कदम उठाते हैं। बहुत से लोग डाइट करते हैं और जिम जाते हैं, तो वहीं बहुत से लोग आज भी पुरानी पद्धति अपनाते हुए योग की तरफ झुकाव कर लेते हैं। आज के समय में योग करने से न सिर्फ आपका शरीर मजबूत बनेगा, बल्कि साथ ही में इससे आपका मन भी शांत होगा।



वैसे तो योग के अनेकों फायदे हैं, लेकिन इसके बावजूद लोगों के बीच योग को लेकर काफी भ्रमित स्थिति बनी हुई है। इन भ्रमों की वजह से भी ज्यादातर लोग योग करने से पीछे हटते हैं। इसी के चलते कुछ अफवाहों की सच्चाई आज हम आपको बताने जा रहे हैं, ताकि आप अपने जीवन में योग को स्थान दे सकें। 

Most Common Myths & Misconceptions about Yoga in hindi
योग सिर्फ शरीर को लचीला बनाने के लिए होता है - फोटो : Freepik.com

Myths - योग सिर्फ शरीर को लचीला बनाने के लिए होता है

अक्सर लोगों को लगता है कि योग सिर्फ शरीर को लचीला बनाने के लिए किया जाता है, जबकि ऐसा नहीं है। यदि आप नियमित रूप से योग करेंगे तो ये शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास होगा। इसकी वजह से तनाव कम होता है, ध्यान केंद्रित होता है और आत्म संतुलन भी बढ़ता है। 
 

Most Common Myths & Misconceptions about Yoga in hindi
सिर्फ फिट लोग ही योग कर सकते हैं - फोटो : https://www.instagram.com/malaikaaroraofficial/

Myths - सिर्फ फिट लोग ही योग कर सकते हैं

अक्सर लोगों में ये भ्रम होता है कि योग सिर्फ वही लोग कर सकते हैं जो फिट होते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। भले ही शुरुआत में थोड़ी परेशानी आती है, लेकिन जब आप नियमित रूप से योग करेंगे तो इससे आपका शरीर खुद व खुद ही फिट हो जाएगा। 
  

विज्ञापन
विज्ञापन
Most Common Myths & Misconceptions about Yoga in hindi
वजन कम करने में नहीं आता काम - फोटो : Adobe stock photos

Myths - वजन कम करने में नहीं आता काम

लोगों को लगता कि वजन कम करने में योग नहीं बल्कि सिर्फ एक्सरसाइज ही काम आती है, जबकि ऐसा नहीं है। नियमित रूप से योग करने से न सिर्फ मेटाबॉलिजम तेज होता है, बल्कि इसकी वजह से हॉर्मोन बैलेंस, डाइजेशन सुधारने और स्ट्रेस कम करने में भी मदद मिलती है। इन सभी की वजह से आप आसान तरह से वजन भी घटा सकते हैं। 

विज्ञापन
Most Common Myths & Misconceptions about Yoga in hindi
योग के लिए चाहिए घंटों का समय - फोटो : Instagram

Myths - योग के लिए चाहिए घंटों का समय

जिम जाने के लिए कम से कम एक से दो घंटे आपके पास होने चाहिए, लेकिन योग के साथ ऐसा नहीं है। यदि आप नियमित रूप से सिर्फ 15-20 मिनट भी योग करते हैं तो ये आपके शरीर को काफी फायदा पहुंचाएगा। हर रोज सिर्फ कुछ आसान, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार करने से भी लाभ मिलता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed