फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri Special Yoga: भगवान शिव से जुड़े हैं ये योगासन, जो देंगे आपको निरोगी काया

Tue, 25 Feb 2025 05:14 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 25 Feb 2025 05:14 PM IST
सार

महाशिवरात्रि के पावन मौके पर हम आपको बताएंगे कि कुछ योगासन ऐसे भी हैं, जिनका सीधा संबंध भोलेनाथ से है। ये योगासन आपके शरीर को निरोग बनाने में काफी ज्यादा मदद करेंगे। 

विज्ञापन
Mahashivratri Special Yoga related to lord shiva in hindi
भगवान शिव से जुड़े हैं ये योगासन - फोटो : Amar Ujala

Mahashivratri Special Yoga: भगवान शिव को योग का जनक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि योग और ध्यान की परंपरा शिव से ही शुरू की थी। शिव ने ही ध्यान और साधना के माध्यम से आत्मा और परमात्मा के मिलन का मार्ग दिखाया। ऐसे में महाशिवरात्रि के पवित्र अवसर पर हम आपको कुछ योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो भगवान शिव से जुड़े हैं।



यदि आप नियमित रूप से ये योगासन करेंगे तो इससे न केवल शरीर मजबूत बनता है बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है। इन योगासनों को करना काफी आसान है। इसी के चलते हम आपको इन्हें करने का सही तरीका भी बताएंगे और इनसे होने वाले फायदों के बारे में भी अवगत कराएंगे। 

Mahashivratri Special Yoga related to lord shiva in hindi
नटराजासन - फोटो : Adobe stock

नटराजासन 

सबसे पहले बात करते हैं भगवान शिव के तांडव नृत्य का प्रतीक माने जाने वाले नटराजासन की। ये आसन शरीर के संतुलन को सुधारता है और एकाग्रता बढ़ाता है। नियमित रूप से इसे करने से मांसपेशियां लचीली बनती हैं और शारीरिक स्फूर्ति बढ़ती है।

Mahashivratri Special Yoga related to lord shiva in hindi
नटराजासन - फोटो : Adobe stock
  • इसे करने के लिए आपको सबसे पहले सीधा खड़ा होना है।
  • अब दाहिने पैर को पीछे उठाएं और दाहिने हाथ से टखने को पकड़ें।
  • बाएं हाथ को आगे की ओर सीधा फैलाएं, जैसे किसी लक्ष्य की ओर इशारा कर रहे हों।
  •  शरीर का भार बाएं पैर पर रखें और धीरे-धीरे छाती को आगे झुकाएं।
  • कुछ देर तक ऐसे ही रहें और फिर सामान्य स्थिति में लौटें।
  • इसके बाद दूसरी टांग से इसे दोहराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri Special Yoga related to lord shiva in hindi
भुजंगासन का अभ्यास करती मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram

भुजंगासन

ये आसन शरीर को ऐसे सर्प का आकार देता है, जो भगवान शिव के गले में विराजमान है। यदि आप भुजंगासन नियमित रूप से करेंगे तो इससे रीढ़ की हड्डी मजबूत होने लगेगी। इसकी वजह से फेफड़े स्वस्थ रहते हैं और सांस लेने की क्षमता भी बढ़ने लगती है।

विज्ञापन
Mahashivratri Special Yoga related to lord shiva in hindi
bhujangasana - फोटो : Pexel
  • भुजंगासन करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पेट के बल लेट जाएं और दोनों पैरों को सीधा रखें।
  • अब हथेलियों को कंधों के पास जमीन पर रखें और कोहनियों को शरीर से सटाकर रखें।
  • गहरी सांस लें और हाथों पर दबाव डालते हुए छाती और सिर को ऊपर उठाएं।
  • इस दौरान अपने पेट को जमीन पर टिकाए रखें और गर्दन को हल्का पीछे झुकाएं।
  • इस मद्रा में आप 30 सेकेंड तक रहें और धीरे-धीरें सांस लेकर वापस आ जाएं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed