आपने देखा होगा कि अक्सर शादी के बाद लोगों का वजन बढ़ जाता है। ऐसा बहुत ज्यादा मिठाई, एक्सरसाइज ना करना और हैप्पी हार्मोन की वजह से होता है। अगर आप इस समस्या से दूर रहना चाहते हैं तो ये टिप्स आपके काम के हो सकते हैं।
इन टिप्स से शादी के बाद भी बने रहेंगे छरहरे और जवां
- जैसा कि कहा जाता है कि मर्दों के दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है तो ऐसे में कुछ महिलाएं पति को खुश करने के लिए नए-नए तरह के पकवान बनाती हैं। अगर आप भी उन्हें खुश करने के लिए ऐसा करती हैं तो कोशिश करें कि कम कैलोरी वाले हेल्दी फूड बनाएं। यह आप दोनों की सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
इन टिप्स से शादी के बाद भी बने रहेंगे छरहरे और जवां
- अगर आप दोनों ही मोटापे से बचना चाहते हैं तो अपने फ्रिज में कोल्ड ड्रिंक या चॉकलेट आदि की जगह हेल्दी चीजें रखें। इस तरह आप गलत चीजों के सेवन से खुद को रोक पाएंगे।
इन टिप्स से शादी के बाद भी बने रहेंगे छरहरे और जवां
- शादी के बाद अक्सर पार्टनर अपना वीकएंड बाहर डिनर आदि करने में बिताते हैं ऐसा वह एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने के लिए करते हैं। लेकिन आप चाहें तो इस परंपरा को तोड़ सकते हैं, इसके लिए आप साथ में योगा या डांस क्लास ज्वॉइन कर सकते हैं। इससे आप स्वास्थ भी बनें रहेंगे और साथ में समय भी बिता पाएंगें।
इन टिप्स से शादी के बाद भी बने रहेंगे छरहरे और जवां
- शादी के बाद ज्यादातर लोग एक्सरसाइज करना बंद कर देते हैं जिस वजह से मोटापा बढ़ता है। इसके लिए जरूरी है कि हर रोज कम से कम 40 मिनट की कसरत करें। आप चाहें तो ऑफिस जाने से पहले अपने साथी के साथ टहलने भी जा सकते हैं।