हंसना मुस्कुराना जिंदगी का अहम हिस्सा है। हंसी जीवन में होने वाले तनाव को कम करती है। साथ ही इससे सेहत भी दुरुस्त रहती है। इसलिए तो कहा गया है लाफ्टर इज ए बेस्ट मेडिसिन। तो चलिए जानें हंसी कैसे आपकी जिंदगी से तनाव और दुख को कम करने में मदद करती है।
खुलकर हंसना भी है एक तरह का व्यायाम, रोजाना के तनाव से दिलाएगा आराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा देखा गया है कि जो लोग जिंदगी को खुलकर जीते हैं, वे बुढ़ापे में ज्यादा सक्रिय रह पाते हैं। साथ ही खुश रहने वाले बुजुर्ग लोगों को बिस्तर से उठने में, कपड़े पहनने में या नहाने जैसे कामों में कोई दिक्कत नहीं होती।
लाफ्टर ऑनलाइन यूनिवर्सिटी के मुताबिक, हंसते समय एंडॉर्फिन हॉर्मोन रिलीज होता है। ये हॉर्मोन आपके अंदर माफी, दया और देखभाल की भावना को बढ़ाता है, जब आपके अंदर ये भावना आती है तो इसके साथ एक सकारात्मक ऊर्जा भी आती है और आप खुश महसूस करते हैं।
एंडॉर्फिन हॉर्मोन दिल की सेहत के लिए भी अच्छा होता है यानि हंसने से आपका दिल भी दुरुस्त होता है। हंसने से कॉर्टिसोल व एपिनेफ्रीन का स्राव कम होता है। कॉर्टिसोल व एपनिफ्रीन तनाव पैदा करना करने वाले हॉर्मोन होते हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं तो आप ज्यादा सामाजिक बनते हैं और लोगों के साथ जुड़ने की कोशिश करते हैं।
यूनिवर्सिटी ऑफ मेरीलैंड के एक शोध में पाया गया कि हंसने से शरीर में खून का प्रवाह भी बेहतर होता है। इस अध्ययन में लोगों को दो समूहों में रखा गया था। पहले समूह को कॉमेडी कार्यक्रम दिखाया गया और दूसरे को ड्रामा। शोध में पाया गया कि कॉमेडी कार्यक्रम देखकर जो लोग खुलकर हंस रहे थे उनका रक्त संचार अन्य प्रतिभागियों की तुलना में काफी बेहतर था।