{"_id":"591a51194f1c1be764f22ae8","slug":"know-everything-about-prime-minister-narendra-modi-s-daily-routine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार@3:सुबह 5 बजे से लेकर रात 11 बजे तक, जानें मोदी की दिनचर्या","category":{"title":"Yoga and Health ","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
मोदी सरकार@3:सुबह 5 बजे से लेकर रात 11 बजे तक, जानें मोदी की दिनचर्या
Wed, 17 May 2017 10:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Wed, 17 May 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम करने का अंदाज बेहद निराला है। मोदी 66 साल की उम्र में भी 18 घंटे काम करते हैं। वो हर चीज पर अपनी बारीक नजर बनाए रखते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो मोदी का काम करने का तरीका बिल्कुल कॉर्पोरेट स्टाइल में है। उनके भाषण लोगों को अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करते हैं।
आखिर उम्र के इस पड़ाव पर भी मोदी कैसे इतने ऊर्जावान बने रहते हैं ये हर किसी के लिए एक पहेली जैसा है।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके जानिए आखिर क्या हैं मोदी के इतने चुस्त रहने के राज के बारे में।
सुबह 5 बजे से लेकर रात 11 बजे तक, जानें मोदी की दिनचर्या
2 of 5
मोदी
मोदी प्रात: काल 5:00 बजे उठते हैं। वो अपने दिन की शुरुआत सुबह की एक कप चाय के साथ करने के बाद इंटरनेट पर पीएमओ की वेबसाइट पर एक नजर डालते है। मोदी इसके साथ-साथ बीते दिन के सभी ट्वीट और उस पर आने वाली प्रतिक्रिया पर भी अपनी नजर बनाए रखते हैं।
अपने व्यस्त दिन को स्ट्रेस फ्री बनाए रखने के लिए मोदी हर रोज आधा घंटा योगासन करते हैं। जिसके बाद वो थोड़ा समय मेडिटेशन के लिए भी निकालते हैं। मोदी को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो देश में हैं या फिर विदेश में, वो अपने इस रूटीन को बड़ी तन्मयता से फॉलो करते हैं।
सुबह 5 बजे से लेकर रात 11 बजे तक, जानें मोदी की दिनचर्या
3 of 5
मोदी
मोदी 9:00 बजे अपने पसंदीदा गुजराती नाश्ते के साथ कुछ महत्वपूर्ण फोन कॉल भी करते हैं। साथ ही अपने कार्यालय के लिए निकलने से पहले सभी महत्वपूर्ण फाइलों पर अपनी एक नजर भी डाल लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 5 बजे से लेकर रात 11 बजे तक, जानें मोदी की दिनचर्या
4 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
समय के पाबंद मोदी ठीक 9:30 बजे अपने कार्यालय पहुंच जाते हैं। अपने कार्यालय पहुंचने के बाद वो अपने मंत्रियों से पूरे दिन के काम का विवरण लेते हैं। बता दें अपने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करके उनके काम में सुधार लाने के लिए मोदी ने 'इम्प्लॉय ऑफ द वीक' और 'इम्प्लॉय ऑफ द ईयर' का भी प्रावधान रखा है।
मोदी दोपहर के भोजन में गुजराती खाने के साथ दक्षिणी भारतीय खाना भी पंसद करते हैं। खाने के बाद मोदी फ्रूट सलाद भी लेते हैं।
विज्ञापन
सुबह 5 बजे से लेकर रात 11 बजे तक, जानें मोदी की दिनचर्या
5 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ठीक 7.30 बजे मोदी घर वापस आ जाते हैं। हालांकि वो फोन पर अपने मंत्रियों से संपर्क में बने रहते हैं। रात 9:00 बजे वो डिनर के बाद अपना पेंडिग काम पूरा करते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।