फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह: कब्ज और एसिडिटी की समस्या दूर करेगा यह आसन, मोटापा भी हो जाएगा कम

Mon, 02 Mar 2020 12:28 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 02 Mar 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
International Yoga Week 2020: balasana to reduce abdomen fat and obesity
अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह 2020 - फोटो : Pixabay

मोटापा एक ऐसी समस्या बन चुकी है, जिससे दुनियाभर के लोग परेशान हैं। हालांकि इसे कम करने के लिए लोग कई तरह की कोशिशें करते हैं लेकिन पेट की चर्बी कम होने का नाम ही नहीं लेती है। ऐसे में आप एक खास योगासन का अभ्यास कर सकते हैं, जिससे मोटापा कम होगा। यह आसन जांघ की चर्बी को कम करने के साथ शरीर का रक्त संचार बढ़ाने में भी बेहद फायदेमंद है। इस आसन से शरीर की अकड़न भी दूर होती है। साथ ही कब्ज और एसिडिटी की परेशानी भी दूर होती है। तो बिना देर किए आइए जानते हैं इस योगासन के बारे में विस्तार से...

Trending Videos
International Yoga Week 2020: balasana to reduce abdomen fat and obesity
अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह 2020 - फोटो : WikiHow

स्टेप: 1
इस आसन के अभ्यास के लिए सबसे पहले मैट पर (वज्रासन) घुटने के बल बैठ जाएं और कमर बिल्कुल सीधी रखें।

International Yoga Week 2020: balasana to reduce abdomen fat and obesity
अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह 2020 - फोटो : WikiHow

स्टेप: 2
अब गहरी सांस लेते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को सामने की ओर झुकाएं। दोनों हाथ पीछे की ओर रखें और कोशिश करें कि सिर सामने जमीन को छुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Week 2020: balasana to reduce abdomen fat and obesity
अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह 2020 - फोटो : WikiHow

स्टेप: 3
अब जितना हो सके उतनी देर इसी अवस्था में रहने की कोशिश करें।

विज्ञापन
International Yoga Week 2020: balasana to reduce abdomen fat and obesity
अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह 2020 - फोटो : WikiHow

स्टेप: 4
फिर सांस छोड़ते हुए शरीर के ऊपरी भाग को उठाते हुए फिर से वज्रासन की मुद्रा में आ जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed