फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह: अर्थराइटिस के दर्द को दूर कर देंगे ये 5 योगासन, नियमित करें अभ्यास

Sat, 29 Feb 2020 01:24 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 29 Feb 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
International Yoga Week 2020: 5 yoga poses for arthritis
अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह 2020 - फोटो : Pixabay

तेज रफ्तार से चल रही जिंदगी के कारण आज के समय में इंसान अपने खान-पान समेत शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान नहीं दे पा रहा है। नतीजन उसे कई स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं परेशानियों में से एक है अर्थराइटिस। अर्थराइटिस या गठिया हड्डियों के जोड़ों की बीमारी है। ज्यादा देर तक बैठे रहने या कोई शारीरिक श्रम न करने के कारण जोड़ों में जकड़न होने लगती है, जो अर्थराइटिस का रूप ले लेती है। अर्थराइटिस में होने वाला दर्द असहनीय होता है। हालांकि योगा के कुछ आसनों के नियमित अभ्यास से आप गठिया के दर्द से राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन योगासनों के बारे में...

International Yoga Week 2020: 5 yoga poses for arthritis
अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह 2020 - फोटो : Pixabay

शवआसन
शव अर्थात मुर्दा, शरीर को मुर्दे समान बना लेने के कारण ही इस आसन को शवआसन कहते हैं। इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों को आराम से फैला लें। अपने पैरों के पंजों को बाहर और एड़ियों को अंदर की ओर रखें। अपने दोनों हाथों को शरीर से करीब 6 इंच की दूरी पर रखें। अपनी हाथों की अंगुलियां मुड़ी हुई, गर्दन सीधी रखें। इस आसन को करते समय अपनी आंखो को बंद रखें।

International Yoga Week 2020: 5 yoga poses for arthritis
अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह 2020 - फोटो : Pixabay

मत्स्यासन
मत्स्यासन के अभ्यास से अर्थराइटिस के रोगियों को बहुत लाभ मिलता है। इस आसन से पेट की सभी मांसपेशियों का व्यायाम हो जाता है। मत्सयासन के अभ्यास से पेट में गैस और कब्ज की समस्या भी नहीं होती है। इसे करने के लिए दण्डासन में बैठकर दाएं पैर को बाएं पैर पर रखकर अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें। अब अपने हाथों का सहारा लेते हुए पीछे की ओर अपनी कोहनियां टिकाकर लेट जाएं। पीठ और छाती ऊपर की ओर उठी तथा घुटने भूमि पर टिकाकर रखें। अब अपने हाथों से पैर के अंगूठे पकड़ें। ध्यान रखें आपकी कोहनी जमीन से लगी होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Week 2020: 5 yoga poses for arthritis
अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह 2020 - फोटो : Pixabay

प्राणायाम
प्राणायाम करने के लिए किसी समतल जगह पर चटाई बिछाकर पालथी मारकर बैठ जाएं। अब बाएं नाक को दबाकर दाहिने नाक से सांस को अंदर करके दोनों नाकों से सांस को बाहर निकालें। गठिया के मरीजों को प्राणायम करने से बहुत ही राहत मिलती है। सुबह-सुबह साधारण प्राणायम करने से इस रोग से होने वाले दर्द में आपको राहत मिलेगी।

विज्ञापन
International Yoga Week 2020: 5 yoga poses for arthritis
अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह 2020 - फोटो : Pixabay

गोमुखासन
गोमुखासन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर बैठ जाएं। इसके बाद अपने बाएं पैर की एड़ी को उठाकर दाएं पैर के कूल्हे के पास रख दें। इसके बाद अपने दाएं पैर को बाएं पैर के ऊपर रख दें। अब अपने दाएं हाथ को पीठ के पीछ लें जाएं और अपने बाएं हाथ को कोहनी से मोड़ते हुए दाएं हाथ से मिला लें। आप इस अवस्था में करीब 2-3 मिनट तक रह सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed