फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इम्यून सिस्टम को मजबूत करेंगे ये खास योगासन, नियमित अभ्यास से नहीं होंगे बैक्टीरिया से संक्रमित

Wed, 22 Apr 2020 08:35 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 22 Apr 2020 08:35 AM IST
विज्ञापन
how to prevent coronavirus yoga poses for immunity booster
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इम्यून सिस्टम यानी प्रतिरक्षा प्रणाली ही हमारे शरीर में बीमारियों से लड़ने और उसे दूर रखने का काम करती है। प्रतिरक्षा प्रणाली के कमजोर होने की वजह से इंसान सर्दी-जुकाम, वायरल समेत कई खतरनाक बीमारियों के चपेट में आ जाता है। हमारे गतिहीन जीवनशैली के कारण ही इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। भागदौड़ से भरी जिंदगी में इंसान को अपने ऊपर ध्यान देने का समय ही नहीं है। ऐसे में आपके दिमाग में एक ही सवाल आ रहा होगा कि अपने इम्यून सिस्टम को बूस्ट कैसे करें? योग ही एक ऐसा साधन है, जो नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जिसके नियमित अभ्यास से आप अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर सकते हैं।

how to prevent coronavirus yoga poses for immunity booster
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

त्रिकोणासन
त्रिकोणासन यानी त्रिभुज मुद्रा इम्यून सिस्टम के लिए सबसे अच्छे योग में से एक है। सूबह उठकर इस आसन को करना चाहिए। त्रिकोणासन के अभ्यास से भोजन पूरी तरह से पच जाता है।

how to prevent coronavirus yoga poses for immunity booster
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भुजंगासन
भुजंगासन को कोबरा पोज भी कहा जाता है। यह आसन सूर्य नमस्कार के अभ्यास का एक हिस्सा है। इसके नियमित अभ्यास से प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to prevent coronavirus yoga poses for immunity booster
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ताड़ासन
ताड़ासन यानी माउंटेन पोज एक ऐसी मुद्रा है जिसमें कई आसन निकलते हैं। इसी वजह से इस मुद्रा को सभी योगासनों की 'मां' कहा जाता है। बेसिक लेवल हठ योग मुद्रा होने के कारण आप इसे दिन में कभी भी कर सकते हैं। इस आसन को कम से कम 20 सेकेंड या पांच गहरी सांसों को आयोजित करने तक अभ्यास करें।

विज्ञापन
how to prevent coronavirus yoga poses for immunity booster
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पादंगुष्ठासन
पादंगुष्ठासन को बिग टो पोज के नाम से भी जाना जाता है। यह आसन भी ताड़ासन की तरह बेसिक लेवल का हठ योग मुद्रा है, जिसे आप दिन में कभी भी कर सकते हैं। यदि आप इसे सुबह करने से चूक जाते हैं, तो शाम को अपने अंतिम भोजन से 2-3 घंटे बाद भी कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed