आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कारोबार, नौकरी, खेती आदि विभिन्न क्षेत्रों में मनुष्य के सामने कई कठिनाइयां आ रही हैं। इस कारण उसके जीवन में काफी तनाव आ गया है। ये एक या दो इंसान की कहानी नहीं है, देश दुनिया में करोड़ों लोग इसकी गिरफ्त में हैं। तनाव का हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर काफी नकारात्मक असर पड़ता है। इससे शरीर अशांत हो जाता है। इस कारण कई तरह की बीमारियां जन्म लेती हैं। ऐसे में इंसान का तनावमुक्त रहना बहुत जरूरी है, तभी वह जिंदगी की बड़ी चुनौतियों का सामना कर पाएगा। इस कड़ी में योग का काफी खास महत्व है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति तनाव मुक्त जिंदगी को जी सकता है। ऐसे कई योगासन हैं, जिन्हें नियमित तौर पर करने से मन शांत हो जाता है। इन योगासनों को करने से शरीर की अशुद्धियां भी दूर होती हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं वह कौन कौन से योगासन हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति का मन शांत और शरीर स्वस्थ रहता है।
शरीर और मन को स्वस्थ रखने में ये योगासन हैं काफी फायदेमंद, जानिए इनके ढेरों फायदे
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
