फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग टिप्स: योग से पाना चाहते हैं अधिकतम लाभ तो न करें ऐसी गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान

Fri, 03 Dec 2021 12:06 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 03 Dec 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
how to get maximum result from yoga, follow these tips
योग के लिए आवश्यक बातें - फोटो : Istock

शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से स्वस्थ रहने के लिए विशेषज्ञ सभी लोगों को नियमित रूप से योग करने की सलाह देते हैं। विशेषकर कोविड-19 की शुरुआत से ही योग, हम में से ज्यादातर लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। कोविड के इस दौर में इम्यूनिटी को बढ़ाने से लेकर तनाव को कम करने और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए विशेषज्ञ योग करने की सलाह देते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आपको योग करने के लिए किसी उपकरण की आवश्यकता नहीं है, बस कुछ जगह और एक योग मैट के इस्तेमाल से घर पर ही आप खुद को स्वस्थ रखने के उपाय कर सकते हैं।



योग विशेषज्ञ बताते हैं, वैसे तो जीवनशैली में योग को शामिल करना विशेष लाभदायक माना जाता है। हालांकि अगर योग करते समय कुछ बातों को ध्यान में न रखा जाए तो न सिर्फ सेहत को नुकसान हो सकता है, साथ ही इससे योग का पूरा लाभ भी नहीं मिल पाता है। आइए इस बारे में आगे की स्लाइडों में जानते है। 

how to get maximum result from yoga, follow these tips
योग करने के लाभ क्या हैं? - फोटो : iStock

बहुत अधिक परिश्रम न करें
योग विशेषज्ञों के मुताबिक योग आसनों को हमेशा शांत मन से और आरामदायक स्थिति में ही करना चाहिए, इसमें बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता नहीं होती है। 1 से 10 तक का पैमाना सेट करें जहां 1 सबसे आसान है। आप स्वयं को 7 या 8 के करीब रखने की कोशिश करें। 

how to get maximum result from yoga, follow these tips
मौसम का रखें खास ध्यान - फोटो : Istock

बहुत ठंडे मौसम में योग न करें
योग के लिए हमेशा अनुकूल परिस्थितियों का चयन करें। बहुत गर्म या बहुत ठंडे मौसम में योग न करें। विशेषकर सर्दियों के इस मौसम में सुबह धूप में योगासनों को करना सेहत के लिए ज्यादा लाभदायक हो सकता है। बहुत ठंडे मौसम में योग करने के नुकसान हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to get maximum result from yoga, follow these tips
सही ढंग से करें योग का अभ्यास - फोटो : Istock

आसानों का सही ढंग से करें अभ्यास
योग से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए इसका सही ढंग से किया जाना बहुत आवश्यक होता है। किसी के मार्गदर्शन में सही आसनों का अभ्यास करें। गलत ढंग से योग करने से मांसपेशियों में खिंचाव आने की समस्या हो सकती है। 

विज्ञापन
how to get maximum result from yoga, follow these tips
योग से कैसे प्राप्त करें अधिकतम लाभ - फोटो : Istock

आरामदायक स्थिति में करें योग
योग करते समय जूते और बहुत ज्यादा तंग कपड़ों को ना पहनें। हमेशा आरामदायक कपड़ों और आरामदायक माहौल में ही योग करने का प्रयास करें। योग की सही जानकारी और नियमों के बारे में जानने के लिए विशेषज्ञ से सलाह लेना फायदेमंद हो सकता है।


------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed