फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dandasana: दंडासन के फायदे, जानिए अभ्यास का सही तरीका और सावधानियां

Mon, 03 Jun 2024 09:14 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 03 Jun 2024 09:14 AM IST
विज्ञापन
How To Do Dandasana Benefits and Precautions Of Staff Pose Steps in hindi
Dandasana - फोटो : pexel

Dandasana Benefits and Precautions: योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। योग से कई तरह की शारीरिक समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। दंडासन को स्टाफ पोज कहा जाता है। यह एक शुरुआती स्तर का आसन है, जिसके अभ्यास के लिए योगी को एक सीधी पोजीशन में रीढ़ रखने की आवश्यकता होती है। अगर हैमस्ट्रिंग या पिंडलियों में कोई समस्या है तो इस आसन का अभ्यास करना लाभकारी हो सकता है। आइए जानते हैं दंडासन के अभ्यास का सही तरीका और इससे होने वाले फायदों के बारे में।

How To Do Dandasana Benefits and Precautions Of Staff Pose Steps in hindi
sciatica - फोटो : iStock

दंडासन के फायदे

  • पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है
  • कंधों और छाती में खिंचाव लाता है
  • शरीर की मुद्रा में सुधार लाता है
  • रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं
  • यह एकाग्रता बढ़ाने में सहायक है
  • अस्थमा की बीमारी से दंडासन योगाभ्यास बचाता है
  • पाचन को बेहतर बनाता है
  • दिमाग को रिलैक्स करता है
  • पोस्चर में सुधार करता है
  • साइटिका से राहत दिलाता है
How To Do Dandasana Benefits and Precautions Of Staff Pose Steps in hindi
Dandasana - फोटो : Istock

दंडासन करने के सही तरीका

इस आसन के अभ्यास के लिए जमीन पर बैठकर पैरों को आगे फैलाएं। जितना हो सके पैरों को आगे स्ट्रेच करें।

पैरों को एक साथ मिलाकर दोनों पैरों को रिलैक्स करें। जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव महसूस करें। फिर कंधों को कूल्हों के ऊपर ले जाते हुए रीढ़ को सीधा रखें। इसके लिए बाजुओं का सपोर्ट लें। हथेलियां कूल्हों के दोनों ओर फर्श पर टिकाएं। सांस  लें और रीढ़ सीधी रखीं। पैरों को पूरी तरह से व्यस्त रखते हुए कुछ पल इसी अवस्था में रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Do Dandasana Benefits and Precautions Of Staff Pose Steps in hindi
दीवार के सहारे योगा - फोटो : istock

दंडासन के दौरान सावधानियां
 

  • अगर कलाई में चोट हो तो दंडासन करने से बचें।
  • पीठ के निचले हिस्से में दर्द या चोट हो तो दंडासन न करें।
  • अभ्यास के दौरान शारीरिक क्षमता से अधिक जोर न लगाएं।
विज्ञापन
How To Do Dandasana Benefits and Precautions Of Staff Pose Steps in hindi
उत्तनासान - फोटो : istock

दंडासन से पहले और बाद में कौन से योग करें

दंडासन के अभ्यास से पहले कुछ योग करने चाहिए। जैसे दंडासन से पहले अधोमुख श्वानासन और उत्तानासन करना चाहिए। वहीं दंडासन के बाद पूर्वोत्तानासन और भारद्वाज ट्विस्ट का अभ्यास करें।

-------------
 

नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed