फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग टिप्स: तमाम बीमारियों की जड़ है यह एक समस्या, इन योगासनों का अभ्यास माना जाता है इसमें लाभदायक

Thu, 12 May 2022 11:23 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 12 May 2022 11:23 AM IST
विज्ञापन
how obesity causes cardiovascular disease, yoga for obesity and overweight people
रोजाना योग की बनाएं आदत - फोटो : istock

पिछले कुछ वर्षों में लोगों को तमाम तरह की गंभीर बीमारियों का शिकार होते हुए देखा गया है। खास बात यह है कि इसमें भी तेजी से कम उम्र के लोगों में डायबिटीज, हृदयरोग जैसी गंभीर समस्याओं का निदान किया जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इन समस्याओं के मुख्य कारण के रूप में जिस एक चीज को सबसे सामान्य पाया गया है, वह है मोटापा की समस्या। अध्ययनों से पता चलता है कि मोटापे के कारण डायबिटीज, हृदय रोग जैसी बीमारियों का जोखिम कई गुना तक अधिक बढ़ जाता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर अकेले मोटापे को नियंत्रित कर लिया जाए तो कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रहा जा सकता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मोटापे के कारण कम उम्र में ही लोगों में कई गंभीर रोगों का निदान किया जा रहा है। कोरोना के इस दौर में भी स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि मोटे लोगों में कोविड-19 की गंभीर समस्याओं के मामले अधिक देखने को मिल रहे हैं। योग के माध्यम से मोटापे और इससे संबंधित तमाम तरह की जटिलताओं से बचा जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में उन योगासनों के बारे में जानते हैं जिन्हें मोटापे में विशेष लाभदायक माना जाता है।

how obesity causes cardiovascular disease, yoga for obesity and overweight people
मोटापा की समस्या गंभीर - फोटो : Pixabay

भुजंगासन योग के लाभ

भुजंगासन योग को मुख्य रूप से पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने और आपकी पीठ के निचले हिस्से को आराम देने के लिए जाना जाता है, वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इस योग के अभ्यास से आसानी से वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। वजन कम करने की कोशिशों में लगे लोगों के लिए नियमित रूप से भुजंगासन या कोबरा पोज का अभ्यास करना फायदेमंद हो सकता है।

how obesity causes cardiovascular disease, yoga for obesity and overweight people
प्लैंक पोज से कम होता है मोटापा - फोटो : Pixabay

प्लैंक पोज

चतुरंग दंडासन (प्लैंक पोज) योग आपके कोर को मजबूत करने के लिए सबसे अच्छा तरीका है। इस योग के अभ्यास से पेट की मांसपेशियों पर इसकी तीव्रता महसूस की जा सकती है, जो आसानी से फैट बर्न करने में सहायक हो सकती है। प्लैंक पोज का जितना देर तक अभ्यास किया जाए उससे उतनी अधिक कैलोरी बर्न की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how obesity causes cardiovascular disease, yoga for obesity and overweight people
वीरभद्रासन योग से लाभ - फोटो : Pixabay

वीरभद्रासन योग

जांघों और कंधों को टोन करने के साथ ही साथ एकाग्रता में सुधार करने और वजन को घटाने में वीरभद्रसान योग के अभ्यास को लाभदायक माना जाता है। योग विशेषज्ञों के मुताबिक जितने अधिक समय तक आप उस आसन को करेंगे, आपको उतने ही बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। पेट को टोन करने के साथ शरीर से अतिरिक्त फैट को हटाने के लिए इस योगासन को विशेष लाभदायक माना जाता है। 


-------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed