फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: रोजाना कितनी देर तक योग करना हो सकता है फायदेमंद? जानिए विशेषज्ञों की क्या है सलाह

Sun, 17 Jul 2022 12:02 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 17 Jul 2022 12:02 PM IST
विज्ञापन
how much time we should do yoga daily, best yoga tips in hindi
रोजाना योग करने के लाभ - फोटो : Istock

शरीर और मन, दोनों को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए विशेषज्ञ नियमित रूप से योगासनों के अभ्यास की सलाह देते हैं। योग के अभ्यास की आदत संपूर्ण शरीर की स्ट्रेचिंग के साथ रक्त के संचार को बढ़ाने, मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने और कई तरह की बीमारियों के जोखिम को कम करने में सहायक हो सकता है। रोजाना योग करने से शरीर की ऊर्जा का स्तर बेहतर बना रहता है साथ ही शारीरिक कार्यक्षमता और सहनशक्ति में भी सुधार के लिए इसे फायदेमंद माना जाता है। पर अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि दिन में कितनी देर तक योग का अभ्यास किया जाना चाहिए?



योग के अभ्यास की अवधि को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि यह पूरी तरह से आपकी शारीरिक क्षमता पर निर्भर करता है। हालांकि आदर्श रूप से रोजाना 30 मिनट तक के योगासनों का संयोजन आपको स्वस्थ बनाए रखने में सहायक हो सकता है। योगाभ्यास, सेंडेंटरी लाइफस्टाइल के कारण शरीर को होने वाली समस्याओं से बचाने के साथ बेहतर मानसिक स्थिति को बनाए रखने में मददगार है।

how much time we should do yoga daily, best yoga tips in hindi
रोजाना कितनी देर योग करना चाहिए? - फोटो : Pixabay

योगासनों की अवधि को लेकर क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

योग विशेषज्ञों का कहना है कि रोजाना कितनी देर आपको अभ्यास करने की आवश्यकता होती है, इसका कोई निश्चित समय नहीं चाहिए। हालांकि, योग मुद्रा आमतौर पर योग अभ्यास के प्रकार और फोकस के आधार पर निर्भर करती है। योग का अभ्यास करने के कई अलग-अलग तरीके हैं, यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार के लाभ को लक्षित करके अभ्यास कर रहे हैं। सामान्यतौर पर सांस और अन्य शारीरिक योगासनों के लिए 30 मिनट का समय पर्याप्त माना जाता है।

how much time we should do yoga daily, best yoga tips in hindi
योग को लेकर सावधानियां - फोटो : istock

सुबह के समय योग करने के लाभ

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सूर्य के उदय से पहले योगासनों का अभ्यास करना सबसे कारगर माना जाता है। सुबह योग का अभ्यास आपके ऊर्जा के स्तर में बढ़ावा दे सकता है। ऐंठन या अपच से बचने के लिए खाली पेट योग करने की सलाह दी जाती है। अध्ययनों में कहा गया है कि यदि आप रोजाना योगासनों का अभ्यास करते हैं तो इससे विशेष लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। यदि आप सप्ताह में सिर्फ एक बार भी योग करते हैं तो इससे रीढ़ और हैमस्ट्रिंग के लचीलेपन में सुधार किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how much time we should do yoga daily, best yoga tips in hindi
योग करने से क्या होता है? - फोटो : Pixabay

कई तरह के आसनों का संयोजन

योग से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए प्राणायाम और अन्य आसनों का संयोजन बनाना उचित होता है। प्राणायाम मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र संबंधी समस्याओं में कारगर माने जाते हैं वहीं अन्य योगासन शरीर के अलग-अलग हिस्सों को लक्षित करके लचीलेपन को बढ़ाने और इससे संबंधित समस्याओं को कम करने में फायदेमंद माने जाते हैं। योग की दिनचर्या में अलग-अलग आसानों का संयोजन करके अधिकतम लाभ प्राप्त किया जा सकता है, इसके नियमित अभ्यास की आदत बनाएं।



------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed