फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

High BP Control: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए नहीं लेना चाहते दवाएं? इन आसनों को करने से होगा फायदा

Mon, 03 Feb 2025 10:02 AM IST
दीक्षा पाठक हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 03 Feb 2025 10:02 AM IST
सार

Yoga For High BP: यह समस्या तब आती है, जब स्ट्रेस, अनियमित जीवनशैली, खराब खानपान या फिर एक्सरसाइज की कमी होती है। लोग इसे कंट्रोल करने के लिए तमाम दवाओं का सेवन करते हैं। हालांकि, आज की इस खबर में हम आपको उन योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे करके आप अपनी बीपी की समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
High BP Control If You Dont want to take medicines to control Doing these asanas will be beneficial
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए नहीं लेना चाहते दवाएं - फोटो : https://www.instagram.com/malaikaaroraofficial/

BP Control Tips: कोरोना वायरस के बाद हर व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से जूझ रहा है। किसी को हार्ट की समस्या हो रही है तो किसी को शुगर की। हालांकि, लोगों में जो सबसे आम बीमारी सुनने को मिलती है। वह है हाई ब्लड प्रेशर। आज के समय में हर दूसरे या तीसरे व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है। यह समस्या तब आती है, जब स्ट्रेस, अनियमित जीवनशैली, खराब खानपान या फिर एक्सरसाइज की कमी होती है। लोग इसे कंट्रोल करने के लिए तमाम दवाओं का सेवन करते हैं। हालांकि, आज की इस खबर में हम आपको उन योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे करके आप अपनी बीपी की समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

High BP Control If You Dont want to take medicines to control Doing these asanas will be beneficial
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए नहीं लेना चाहते दवाएं - फोटो : Instagram

आज के समय में भले ही लोग ब्लड प्रेशर से निपटने के लिए दवाइयों का सेवन करते हैं, लेकिन इसे कंट्रोल करने के लिए योग एक असरदार और प्राकृतिक उपाय है। योग करने से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर करने में मदद करता है। आप इन पांच योगासनों को करके इसे पूरी तरह से कंट्रोल कर सकते हैं।

High BP Control If You Dont want to take medicines to control Doing these asanas will be beneficial
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए नहीं लेना चाहते दवाएं - फोटो : इंस्टाग्राम
शवासन
शवासन सबसे आसान और असरदार आसन है। इस आसन को करने से हाई ब्लड प्रेशर के मुख्य कारणों जैसे कि स्ट्रेस और एंग्जायटी से राहत मिलती है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और हाथ-पैरों को आराम से फैला लें। इसके साथ ही आंख बंद कर के गहरी सांस लें। इसके साथ ही बॉडी के किसी पार्ट पर कोई भी प्रेशर न डालें। इसे 10-15 मिनट कर करने से बीपी कंट्रोल में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
High BP Control If You Dont want to take medicines to control Doing these asanas will be beneficial
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए नहीं लेना चाहते दवाएं - फोटो : इंस्टाग्राम

सुखासन
सुखासन हाई ब्लड प्रेशर के लिए काफी असरदार होता है। इसे करने के लिए जमीन पर आराम से बैठ जाएं और पैरों को एक के ऊपर एक कर लें। साथ ही अपनी आंखें बंद कर लें और गहरी सांस लें। इस आसन को करने से मन शांत होता है और हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

विज्ञापन
High BP Control If You Dont want to take medicines to control Doing these asanas will be beneficial
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए नहीं लेना चाहते दवाएं - फोटो : इंस्टाग्राम

वज्रासन
वज्रासन हर किसी को करना चाहिए। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद करता है। इसे करने के लिए सबसे पहले अपने घुटनों के बल बैठ जाएं और अपने नितंबों को एड़ियों पर टिका दें। अपने हाथों को घुटनों पर रख दें और सीधे बैठ जाएं। यह एक ऐसा आसन है, जिसे आप खाना खाने के बाद भी कर सकते हैं। यह मन को शांत को करने में मदद करता है।
 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed