फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: इन योगासनों से हो जाती है पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग, सभी के लिए आवश्यक और फायदेमंद है इनका अभ्यास

Wed, 28 Sep 2022 01:02 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 28 Sep 2022 01:02 PM IST
विज्ञापन
full body stretching yoga for all, daily yoga benefits in hindi
शरीर की स्ट्रेचिंग बहुत आवश्यक - फोटो : Istock

अक्सर लोगों को लगता है कि योगासनों के अभ्यास की आदत सिर्फ मन को शांत करने और नकारात्मकता को दूर करने में ही लाभकारी है, पर असल में इसे दिनचर्या का हिस्सा बनाना संपूर्ण शरीर को लाभ देता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि शारीरिक ताकत, लचीलेपन, समन्वय को बेहतर बनाए रखने के साथ कई प्रकार के रोगों को कम करने में भी योगासनों के अभ्यास से लाभ पाया जा सकता है।



शारीरिक फिटनेस को बेहतर बनाए रखने के लिए शरीर की स्ट्रेचिंग पर भी जोर दिया जाता रहा है, कुछ प्रकार के योगासनों के अभ्यास की आदत इसमें भी आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, स्ट्रेचिंग लचीलेपन में सुधार करने में मदद कर सकता है जिसके परिणामस्वरूप आपके जोड़ों की ताकत बढ़ती है, शरीर के लचीलेपन में सुधार होता है और शारीरिक गतिविधियों के प्रदर्शन में सुधार आता है। स्ट्रेचिंग की आदत बनाकर इंजरी के जोखिम को कम किया जा सकता है। चूंकि स्ट्रेचिंग से मांसपेशियों की सक्रियता बढ़ती है ऐसे में इससे रक्त परिसंचरण में सुधार होने के साथ अंगों की सेहत को बेहतर रखने में लाभ मिलता है। आइए जानते हैं कि स्ट्रेचिंग के लिए दिनचर्या में किन योगासनों को शामिल करना लाभकारी हो सकता है?

full body stretching yoga for all, daily yoga benefits in hindi
अधोमुख शवासन योग से होती है स्ट्रेचिंग - फोटो : istock

अधोमुख शवासन योग

अधोमुख शवासन योग के अभ्यास को पूरे शरीर में रक्त के संचार को बढ़ावा देने वाले अभ्यास के तौर पर जाना जाता है। इसके अलावा कंधों, हैमस्ट्रिंग से लेकर काल्फ और  पैरों की बेहतर स्ट्रेचिंग और मसाज के लिए इस योग को करना लाभकारी माना जाता है। योग विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर के ऊपरी हिस्से में रक्त संचार को बढ़ावा देने में यह एक कारगर योगासन है। मांसपेशियों और हड्डियों को भी इसके अभ्यास की आदत बनाने से लाभ मिलता है।

full body stretching yoga for all, daily yoga benefits in hindi
कैट काऊ पोज के लाभ - फोटो : istock

मार्जरी आसन

मार्जरी आसन या कैट काऊ पोज का अभ्यास शरीर की बड़ी मांसपेशियों के बेहतर स्ट्रेचिंग के लिए कारगर योगासनों में से एक है। कमर और पीठ के निचले हिस्से के दर्द को कम करने के साथ पीठ-पेट और पैरों की स्ट्रेचिंग-मसाज करके रक्त संचार को बढ़ाने और दर्द की समस्या को कम करने में भी इस योग के अभ्यास को लाभकारी माना जाता है। मार्जरी आसन को विशेषज्ञ मानसिक शांति के लिए भी बेहतर विकल्प मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
full body stretching yoga for all, daily yoga benefits in hindi
त्रिकोणासन से शरीर की करें स्ट्रेचिंग - फोटो : Pixels

त्रिकोणासन योग के लाभ

त्रिकोणासन योग, संपूर्ण शरीर की स्ट्रेचिंग का बेहतर तरीका माना जाता है। इस अभ्यास के दौरान शरीर के दोनों तरफ झुकने की आवश्यकता होती है जिससे आपके कूल्हों, हैमस्ट्रिंग, छाती, कंधों और आपकी रीढ़ के लचीलेपन में सुधार हो सकता है। आपके घुटनों, क्वाड्स और टखनों को मजबूत करने के लिए भी यह अभ्यास बहुत अच्छा माना जाता है। इस योग के अभ्यास से शारीरिक निष्क्रियता के कारण होने वाली कई तरह की समस्याओं को  कम करने में भी मदद मिल सकती है।



------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed