फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: कुर्सी पर बैठे-बैठे करें ये चार योगासन, कम हो जाएगा मोटापा

Sat, 04 Feb 2023 10:29 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 04 Feb 2023 10:29 AM IST
विज्ञापन
Yoga Tips: four chair yoga asanas For weight loss and slim fit
कुर्सी पर बैठकर करें योगासन - फोटो : istock

Yoga Tips: शरीर में अधिक वसा या मोटापे से परेशान हैं तो नियमित योगासन करें। योग हर तरह की शारीरिक परेशानी को दूर कर सकता है। ऐसे में आपके शरीर की चर्बी को भी योगा के जरीए घटाया जा सकता है। हालांकि अधिकतर लोगों की ये शिकायत होती है कि उनके पास योगा या व्यायाम करने का समय ही नहीं होता। हम आपको चार ऐसे योगासन बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप बैठे बैठे कहीं पर भी कर सकते हैं। अगर आप अधिक समय तक कुर्सी पर बैठे रहते हैं या ऑफिस के अधिक काम की वजह से आपको व्यायाम करने का मौका नहीं मिलता तो हो सकता है कि आपका वजन बढ़ने लगे। अगर आपके चर्बी ज्यादा है और मोटापा कम करने के लिए आपके पास योग व एक्सरसाइज करने का समय नहीं है तो ऐसे में आप कुर्सी पर बैठकर ही कुछ आसान योगा कर सकते हैं। ध्यान रखें कि चेयर योग के लिए पहिए वाली कुर्सियों का इस्तेमाल न करें। हो सके तो अपनी मजबूत कुर्सी के नीचे योगा मैट रखें। ऑफिस में लंच टाइम में आप ये चार चेयर योग कर सकते हैं। चलिए जानते हैं मोटापा कम करने वाले इन चेयर योग के बारे में।

Yoga Tips: four chair yoga asanas For weight loss and slim fit
मार्जरी आसन - फोटो : Istock

चेयर बितिलासन

इस आसन को मार्जरी आसन भी कहते हैं। इसके करने के लिए सबसे पहसे चेयर पर बैठें. फिर अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा करते हुए दोनों पैरों को फर्श पर रखें। 

अब दोनों हथेलियों को पैरों के घुटनों पर रखें और लंबी सांस को भीतर की ओर खींचते हुए सीने को बाहर की ओर निकालें।

अब कंधें को पीछे की ओर ले जाएं। धीरे धीरे सांस छोड़े और रीढ़ की हड्डी को पीठ की तरह ले जाकर मोड़े। ये आसन कम से कम पांच बार करें। 

Yoga Tips: four chair yoga asanas For weight loss and slim fit
गरुड़ासन - फोटो : Istock

गरुड़ासन

-इस आसन को ईगल चेयर भी कहते हैं। इसे करने के लिए सबसे पहसे कुर्सी पर आराम से बैठें और बाएं पैर को दाएं पैर से क्राॅस करें और ईगल का पोज बना लें।

-ताड़ासन की मुद्रा में खड़े होते हुए घुटनों को मोड़ें और बाएं पैर को उठाकर दाहिने पैर के ऊपर घुमा लें।

-इसी तरह हाथों को भी लपेट लें। इसके लिए बाएं हाथ की कोहनी को दाहिनी ओर क्रास कर लें।

-फिर कोहनियों को मोड़ते हुए मुट्ठी बना ले। सांस रोक कर इसी अवस्था पर बने रहें।

-कुछ सेकेंड बाद अपनी पुन: वाली अवस्था में आ जाएं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Tips: four chair yoga asanas For weight loss and slim fit
ऊर्ध्व हस्तासन - फोटो : Istock

ऊर्ध्व हस्तासन

-इस आसान को करने के लिए कुर्सी पर बिल्कुल सीधा बैठें। 

-सांस को अंदर की ओर खींचे और दोनों हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं। 

-कुछ देर इसी पोज में रहने के बाद सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे ले आएं। 

-इस योग को दस से 15 बार करें। 

विज्ञापन
Yoga Tips: four chair yoga asanas For weight loss and slim fit
अर्ध मत्स्येन्द्रासन - फोटो : Istock

अर्ध मत्स्येन्द्रासन

-इस आसन को करने के लिए कुर्सी के एक साइड में बैठें और कुर्सी की पीठ को पकड़कर अपने सिर को बाईं तरह घुमाएं।

-बैक बोन को स्ट्रैच करने की कोशिश करें। सांस छोड़ते हुए रीढ़ की हड्डी को मोड़े।

-इस योगा को पांच बार करें। सामान्य अवस्था में आ जाएं। इस प्रक्रिया को दाएं हाथ की तरफ से दोहराएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed