फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लंबाई बढ़ाने के लिए किशोरावस्था में जरूर करें ये प्रभावशाली योगासन

Sun, 17 Jan 2021 09:10 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 17 Jan 2021 09:10 AM IST
विज्ञापन
for good height do this yogasanas in teenage
योग करने से अच्छी लंबाई बढ़ सकती है - फोटो : Pixabay

किशोरावस्था, जीवन की वो अवस्था होती है जब मनुष्य का शरीर बनता है। ऐसे में कई सारे बदलाव आते हैं जैसे लंबाई का बढ़ना, वजन का घटना-बढ़ना, आवाज में परिवर्तन आदि। ऐसे समय में बहुत जरूरी है कि योग किया जाए। योग करने से शारीरिक परिवर्तन सही ढंग से होते हैं। कई सारे बच्चों की किशोरावस्था में लंबाई नहीं बढ़ पाती है। जिस वजह से उनके माता-पिता बेहद चिंतित रहते हैं। कई सारे लोग इसके लिए तरह-तरह के उपचार भी करते हैं पर वास्तव में सिर्फ योग करने से भी अच्छी लंबाई बढ़ सकती है। अगली स्लाइड्स से जानिए किस तरह योग करने से बढ़ती है लंबाई।  

 

 

 

for good height do this yogasanas in teenage
पश्चिमोत्तानासन - फोटो : Pixabay

पश्चिमोत्तानासन
हाइट बढ़ाने के लिए पश्चिमोत्तानासन इसलिए लाभकारी है क्योंकि इसके अभ्यास से पूरा शरीर स्ट्रेच होता है। इसे करने के लिए पांवों को लंबे करके बैठ जाइए। ध्यान रहे कि पांव एकदूसरे से चिपके हुए हों। हाथों को पैर के अंगुठे की ओर ले जाते हुए आगे की तरफ झुकें। 15 से 30 सेकंड तक इसे करने का प्रयास करें। इसे नियमित रूप से करें और कोशिश करें कि सिर पूरा घुटने को छू ले। ऐसा करने से शरीर अच्छे से स्ट्रेच हो पाता है। 

for good height do this yogasanas in teenage
हलासन - फोटो : social media

हलासन
लंबाई बढ़ाने के लिए हसालन भी एक अच्छा विकल्प है। हलासन करने के लिए कमर के बल लेट जाएं और हाथों को शरीर के साथ सटाकर रखें। अब धीरे-धीरे अपने पैरों को ऊपर उठाएं और 90 डिग्री के कोण तक ले आएं। अब सांस छोड़ते हुए पैरों के साथ-साथ पीठ को भी उठाएं और पैरों को पीछे ले जाते हुए अंगुठे को जमीन से स्पर्श करने का प्रयास करें। जब तक संभव हो इसी मुद्रा में रहें और फिर धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में लौट आएं और विश्राम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
for good height do this yogasanas in teenage
सर्वांगासन - फोटो : amar ujala

सर्वांगासन
सर्वांगसन करने से लंबाई बहुत तेजी से बढ़ती है। सर्वांगसन की खासियत यही है कि इसे करने से सारे अंगों की कसरत हो जाती है। जब सारे अंगों की सही ढंग से कसरत होती है तो लंबाई संतुलन के साथ बढ़ती है। इसे करने के लिए पीठ के बल सीधे लेट जाएं और पैरों को 90 डिग्री के कोण में सीधा कर लें और फिर शरीर को कमर पर हाथ से सहारा देते हुए ऊपर की ओर उठाएं। जब शरीर का संतुलन बन जाए तो हाथों को जमीन पर रखें।

विज्ञापन
for good height do this yogasanas in teenage
भुजंगासन - फोटो : pixa

भुजंगासन
किशोरावस्था में तो भुजंगासन करना ही चाहिए। भुजंगासन को करने के लिए सबसे पहले उलटे होकर पेट के बल लेट जाएं और अपने एड़ी और पंजे को मिला लें। ध्यान रखें कि आपकी कोहनी कमर से सटी हुई हों और हथेलियां ऊपर की ओर हों। हाथ को कोहनियों से मोड़ते हुए धीरे-धीरे लाएं और हथेलियों को अपनी बाजुओं के नीचे रख दें फिर नाक को भूमि में छूते हुए सिर को आकाश की ओर उठाएं। 15 से 20 सेकंड तक इसी अवस्था में रहें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed