फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चों जैसी मुलायम त्वचा पाने के लिए नियमित रूप से करें फेशियल योग

Thu, 14 Jan 2021 02:38 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 14 Jan 2021 02:38 PM IST
विज्ञापन
for baby like glowing skin do facial yoga
चेहरे के लिए योग - फोटो : yoga

ऐसी कौनसी समस्या है, जिसका जवाब योग के पास न हो। योग से सिर्फ़ शरीर ही नहीं बल्कि चेहरे की तमाम परेशानियों को भी दूर किया जा सकता है। चेहरे को लेकर अधिकांश लोग बहुत अधिक चिंतित रहते हैं। महिलाओं को तो हमेशा अपना चेहरा स्वस्थ ही चाहिए रहता है। ऐसे में वे कई सारी ब्यूटी टिप्स तो अपनाती ही हैं, साथ ही दवाएं भा खाती हैं, जो कि कई बार उन्हें सूट भी नहीं करती है। कुछ योग ऐसे हैं जो आमतौर पर किए जाने वाले योग से बहुत अलग हैं। जो कि चेहरे के निखार के लिए ही बनाए गए हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए ये कौनसे योग हैं और किस प्रकार इन्हें किया जाता है। 

 

 

 

 

 

 

 

 



 

for baby like glowing skin do facial yoga
इसका हर एक्सप्रेशन एक मिनट का होता है - फोटो : pixa

क्या है फेशियल योग?
यह सबसे अधिक प्रभावशाली नॉन-इनवेसिव तकनीक है जो 32 अलग-अलग चेहरे के भाव (फेशियल एक्सप्रेशंस) के जरिए चेहरे को जवां बनाता है। इसका हर एक्सप्रेशन एक मिनट का होता है। 20 हफ्तों में इसका असर दिखने लगता है। इन्हें नियमित करने से चेहरे की मांसपेशियों और त्वचा में ऑक्सीजन का संचार बढ़ता है। इससे खूबसूरत और स्वस्थ त्वचा मिलती है।
 

for baby like glowing skin do facial yoga
आइब्रो योग - फोटो : social media

आइब्रो योग
दाएं हाथ का अंगूठा दाईं भौंह के नीचे और तर्जनी उंगली भौंह के ऊपरी हिस्से पर रखें। इसी तरह बाएं हाथ का अंगूठा और उंगली बाईं भौंह पर रखना है। दोनों भौंह के मोटे हिस्से पर इन्हें रखना है। अब अंगूठा और उंगली एक कोने से दूसरे कोने तक ले जाते हुए भौंह दबाएं। इसी तरह दबाते हुए पहले वाली अवस्था में लौटें। इसे कई बार दोहराएं। कोशिश करें कि जब समय मिल जाए कम से कम एक मिनट के लिए तो इसे कर ही लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
for baby like glowing skin do facial yoga
फोरहैड स्मूदर - फोटो : सोशल मीडिया

फोरहैड स्मूदर
दोनों हाथों की चारों उंगलियों को अपने माथे पर रखें। कनिष्ठा उंगली आंखों और भौं के बीच रखें और तर्जनी माथे के ऊपरी हिस्से पर रखें। उंगलियों से माथे को दबाएं। इसे करते हुए दोनों भौंह ऊपर करें और फिर नीचे ले आएं। इसे 20 बार करें। ध्यान रखें कि इसे करते वक्त शुरुआत में हाथ एक दम हल्का रहे और धीरे- धीरे दबाव देते हुए माथे को दबाते जाएं। ऐसा करने से धीरे- धीरे आप खुद ही देखेंगे कि कितने अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। समय के साथ त्वचा खुद-ब-खुद दमकने लगेगी।

विज्ञापन
for baby like glowing skin do facial yoga
मैरियनट लाइन रिमूवर - फोटो : pixa

मैरियनट लाइन रिमूवर
सीधा बैठ जाएं। चेहरा सामने की ओर रखते हुए होंठों को अंदर की ओर दबाएं। इसे इतना दबाना है कि नाक और होंठों के बीच पड़ने वाली रेखा समतल हो जाए। इसी अवस्था में सिर दाईं ओर घुमाएं। फिर बीच में लाते हुए बाईं ओर घुमाएं। इसे 20 बार दोहराएं। इससे नाक और होंठ के बीच पड़ने वाली रेखा कम होगी और दिमाग़ को सुकून मिलेगा। जिस वजह से नाक और होंठ वाला हिस्सा पहले से बेहतर दिखाई देने लगेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed