फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में इन चीजों को खाने से शरीर को मिलती है गर्मी

Mon, 12 Dec 2016 04:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Mon, 12 Dec 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
foods to eat in winters

ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहनते हैं लेकिन ये बस कुछ ही समय के लिए ठंड से आपकी रक्षा करते हैं। जबकि सर्दियों में आपको शरीर को अंदर से गर्म बनाना चाहिए। इसके लिए आपको कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिनकी तासीर गर्म हो। आज हम खाने की कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सर्दियों में आपकी रक्षा करती हैं।

सर्दियों में इन चीजों को खाने से शरीर को मिलती है गर्मी

foods to eat in winters

ड्राई फ्रूट-
बादाम, किशमिश आदि ड्राई फ्रूट का सेवन सर्दियों में जरूर करना चाहिए। ड्राई फ्रूट गर्म होते हैं और ठंड से हमें बचाते हैं। बादाम डाय‌बिटीज को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही कब्ज की समस्या से भी निजात दिलाता है। सूखे मेवों को आप दूध में मिलाकर भी ले सकते हैं।

सर्दियों में इन चीजों को खाने से शरीर को मिलती है गर्मी

foods to eat in winters

शहद-
सर्दियों में शहद जरूर खाना चाहिए। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। साथ ही ये आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है।

तिल-
तिल कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सर्दियों में आप तिल के लड्डू खा सकते हैं, इससे शरीर को गर्मी मिलती है। आप चाहे तो तिल के तेल से शरीर की मालिश भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दियों में इन चीजों को खाने से शरीर को मिलती है गर्मी

foods to eat in winters

अदरक-
ये आपकी पाचन क्रिया को सुधारती है। खांसी की शिकायत होने पर आप अदरक वाली चाय बनाकर पी सकते हैं। ये गले के लिए काफी अच्छी होती है।

बाजरा-
सर्दी के मौसम में बाजरे की रोटी बनाकर खा सकते हैं। इसमें जरूरी पोषक तत्व जैसे मैग्नीशियम, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी, एंटी-ऑक्सीडेंट आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

विज्ञापन

सर्दियों में इन चीजों को खाने से शरीर को मिलती है गर्मी

foods to eat in winters

गुड़-
सर्दियों में गुड़ काफी फायदेमंद रहता है। ये जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है। आप अदरक या एक ग्लास दूध के साथ इसे खा सकते हैं। इसे खाने से त्वचा संबंधी रोग भी दूर रहते हैं।

लहुसन-
लहुसन में कैल्शियम, पोटेशियम आदि जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो सर्दी-जुकाम से हमारी रक्षा करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed