फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: छाती और रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने के लिए करें इन योगासनों का अभ्यास

Thu, 09 Jan 2025 11:15 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 09 Jan 2025 11:15 AM IST
सार

योगासनों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर आप छाती और रीढ़ को स्वस्थ और लचीला बनाए रख सकते हैं। नियमित अभ्यास से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।

विज्ञापन
Fitness Tips Yoga Exercise Pose For Chest and Spine Chest Strengthening Yoga
breathlessness, chest - फोटो : istock

Spine Chest Strengthening Yoga: रीढ़ और छाती शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो शरीर को मजबूती और लचीलापन प्रदान करते हैं। छाती और रीढ़ को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए योगासन बेहद प्रभावी हैं। नियमित अभ्यास न केवल रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है बल्कि छाती को खोलने और सांस की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।



योग से छाती की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और छाती का आकार बढ़ता है। कंधे मजबूत होते हैं और सांस लेने में सुधार होता है। फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने और पाचन शक्ति मजबूत करने के लिए भी योग सहायक है। इन योगासनों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर आप छाती और रीढ़ को स्वस्थ और लचीला बनाए रख सकते हैं। नियमित अभ्यास से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।

Fitness Tips Yoga Exercise Pose For Chest and Spine Chest Strengthening Yoga
भुजंगासन का अभ्यास करती मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram

छाती और रीढ़ के लिए असरदार योगासन

भुजंगासन

भुजंगासन छाती को खोलने और रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए बहुत फायदेमंद है। इस आसन से रीढ़ का लचीलापन बढ़ता है और छाती चौड़ी होती है। सांस की समस्याओं में राहत देता है। पेट के बल लेटकर हाथों को कंधों के पास रखें। गहरी सांस लेते हुए छाती और सिर को ऊपर उठाएं।  कंधों को पीछे की ओर खींचें और गर्दन को सीधा करें। 15-30 सेकंड तक इस मुद्रा में रहें और धीरे-धीरे वापस आएं।  

Fitness Tips Yoga Exercise Pose For Chest and Spine Chest Strengthening Yoga
मार्जरी आसन - फोटो : Istock

मार्जरी आसन

यह आसन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने और छाती को खोलने में सहायक है। मार्जरी आसन के अभ्यास के लिए घुटनों और हथेलियों के सहारे जमीन पर आएं। अब गहरी सांस लेते हुए छाती को ऊपर उठाएं। फिर सांस को छोड़ते हुए रीढ़ को ऊपर की ओर मोड़े और सिर को नीचे करें। इस प्रक्रिया को 5-10 बार दोहराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fitness Tips Yoga Exercise Pose For Chest and Spine Chest Strengthening Yoga
धनुरासन - फोटो : pexel

धनुरासन
 
यह योगासन छाती और रीढ़ को मजबूत और लचीला बनाने में मदद करता है। धनुरासन के अभ्यास के लिए पेट के बल लेटकर दोनों पैरों को मोड़ें और हाथों से टखनों को पकड़ें। गहरी सांस लेते हुए छाती और पैरों को ऊपर उठाएं। इस स्थिति में 15-20 सेकंड तक रहें। इस आसन से छाती खोलने और सांस की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है। रीढ़ को मजबूत और लचीला बनाता है।  

---------------
 

नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed