आकर्षक और फिट बॉडी पाने के लिए सिर्फ पेट की चर्बी कम करना ही काफी नहीं है। जांघों पर जमा फैट भी आपके लुक को खराब करता है। इसलिए आपको इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जांघों की चर्बी कम करने के लिए आपको ये एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।
जांघों की चर्बी कम करने के लिए करें ये एक्सरसाइज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांघों की चर्बी कम करने के लिए करें ये एक्सरसाइज
रस्सी कूदना
जांघों पर जमा एक्सट्रा फैट को कम करने के लिए आपको नियमित रूप से रस्सी कूदनी चाहिए। ये एक आसान एक्सरसाज है। इसके अलावा आप चाहें तो दौड़ भी सकते हैं। दौड़ने से जांघों पर दबाव पड़ता है जिससे आपको फायदा होगा।
जांघों की चर्बी कम करने के लिए करें ये एक्सरसाइज
स्क्वैट
स्क्वैट करने से आप जांघों की चर्बी कम कर सकते हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले पैरों को समांतर कीजिए और अपनी बॉडी को इस तरह से रखें जैसे कुर्सी पर बैठे हों। हाथों को सीधा रखें और धीरे-धीरे ऊपर उठें और फिर नीचे जाएं। ये एक कारगर एक्सरसाइज है।
जांघों की चर्बी कम करने के लिए करें ये एक्सरसाइज
वीरभद्रासन
इसे करने के लिए सबसे पहले सीधा खड़ा हो जाएं। अब बाएं पैर को हल्का बाएं ओर ही घुमाएं। दाएं पैर को थोड़ा आगे बढ़ाते हुए दोनों पैरों को मोड़ें। इस दौरान हाथों से नमस्ते करते हुए ऊपर की ओर देखें। थोड़ी देर इसी मुद्रा में रहें और इसे दोबारा करें। इससे जांघों की चर्बी कम होती है।
जांघों की चर्बी कम करने के लिए करें ये एक्सरसाइज
आनंद बालासन
इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं। अब घुटनों को आगे और ऊपर की ओर मोड़ें, ऐसा करने पर ये पेट के पास होना चाहिए। अब गहरी सांस लेते हुए पैरों की अंगुलियों को दोनों हाथों से पकड़ें और पैरों को फैला कर पेट के पास लाएं। इस एक्सरसाइज को करने से पेट, हिप्स और जांघों की चर्बी कम होती है।