फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोजाना इन योगासन को करने से रहेंगे बीमारियों से कोसों दूर, शरीर रहेगा फिट और स्वस्थ

Tue, 26 Jan 2021 06:38 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Tue, 26 Jan 2021 06:38 AM IST
विज्ञापन
daily yoga routine poses to stay fit and healthy best yoga exercises for daily routine
शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए रोजाना योगाभ्यास करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए रोजाना योगाभ्यास करना चाहिए। रोजाना नियमित रूप से योगाभ्यास करने से आप बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे स्वस्थ और फिट रहने के लिए रोजाना किन योगासन का अभ्यास करना चाहिए। रोजाना इन योगासन को करने से शरीर फिट और स्वस्थ रहता है। अगली स्लाइड्स में जानिए बीमारियों से सुरक्षित रहने के लिए रोजाना किन योगासन का अभ्यास करना चाहिए...

daily yoga routine poses to stay fit and healthy best yoga exercises for daily routine
ताड़ासन का अभ्यास खड़े होकर किया जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

ताड़ासन

  • ताड़ासन का अभ्यास खड़े होकर किया जाता है। नियमित रूप से ताड़ासन करने से पैरों में मजबूती आती है। ताड़ासन का नियमित अभ्यास करने से पेट संबंधित बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। पाइल्स के मरीजों को नियमित रूप से ताड़ासन का अभ्यास करना चाहिए। इस आसन को करने से बच्चों की लंबाई भी बढ़ती है।
daily yoga routine poses to stay fit and healthy best yoga exercises for daily routine
रोजाना नियमित रूप से भुजंगासन का अभ्यास करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

भुजंगासन

  • रोजाना नियमित रूप से भुजंगासन का अभ्यास करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इस आसन को करने से फेफड़ों को काफी फायदा होता है। फेफड़ों संबंधित बीमारियों के मरीजों को रोजाना भुजंगासन का अभ्यास करना चाहिए। भुजंगासन करने से पेट की चर्बी भी कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
daily yoga routine poses to stay fit and healthy best yoga exercises for daily routine
डायबिटीज के मरीजों को रोजाना गोमुखासन का अभ्यास करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

गोमुखासन

  • गोमुखासन का अभ्यास करते समय आकृति गाय के मुख के समान बन जाती है जिस वजह से इस आसन को गोमुखासन कहा जाता है। नियमित रूप से रोजाना गोमुखासन का अभ्यास करने से सांस संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। फेफड़ों के लिए ये आसन काफी फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीजों को रोजाना गोमुखासन का अभ्यास करना चाहिए।
विज्ञापन
daily yoga routine poses to stay fit and healthy best yoga exercises for daily routine
शवासन को करना काफी आसान होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

शवासन

  • शवासन को करना काफी आसान होता है। शवासन को करने से अनिद्रा की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। शवासन का अभ्यास करने से मानसिक तनाव भी दूर होता है। स्वस्थ और फिट रहने के लिए रोजाना शवासन का अभ्यास करना चाहिए। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed