फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Navratri 2026: Top Places in Delhi-NCR for Garba and Dandiya Nights Ticket Price

नवरात्रि 2026: अभी से कर लें तैयारी! दिल्ली-NCR में इन जगहों पर होगी डांडिया नाइट्स

Fri, 02 Oct 2026 02:15 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 02 Oct 2026 02:15 PM IST
सार

Dandiya Night 2026: अगर आप भी नवरात्रि में डांडिया खेलना चाहते हैं लेकिन ये नहीं पता कि कहां जाएं तो यहां दिल्ली-एनसीआर में आयोजित हो रहे डांडिया नाइट्स की लिस्ट यहां दी जा रही है। साथ ही टिकट की कीमत भी बताई जा रही है।

विज्ञापन
Navratri 2026: Top Places in Delhi-NCR for Garba and Dandiya Nights Ticket Price
दिल्ली एनसीआर में डांडिया नाइट्स - फोटो : AI

विस्तार

Navratri 2026 Dandiya Nights: नवरात्रि 2026 शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और दिल्ली-NCR में गरबा और डांडिया नाइट्स की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। जो लोग डांडिया नाइट्स में शामिल होना चाहते हैं तो वो न सिर्फ अपने आउटफिट्स और लुक को लेकर तैयारियां कर रहे हैं, बल्कि उनके शहर में या आसपास कहां डांडिया नाइट्स का आयोजन होने वाला है, इसकी जानकारी भी एकत्र कर रहे हैं। 
विज्ञापन


सोसाइटीज, माॅल, क्लब या पार्क में डांडिया नाइट्स का आयोजन होता है। अधिकतर ऐसे इवेंट में एंट्री चार्ज होते हैं। टिकट या पासेज बहुत तेजी से बिकते हैं। आखिरी मौके पर आपका प्लान टिकट या पास की वजह से कैंसिल न हो जाए, इसलिए पहले से पता कर लें कि डांडिया नाइट्स का आयोजन कहां हो रहा है और पासेज या टिकट कैसे मिलेंगे। 
विज्ञापन


आप इस बार सिर्फ घर पर पूजा करने के बजाय दोस्तों और परिवार के साथ डांडिया नाइट का मजा लेने का प्लान बना रहे हैं, तो टिकट, ड्रेस और आने-जाने की तैयारी अभी से कर लेना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में अलग-अलग जगहों पर डांडिया और गरबा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें पारंपरिक गरबा-रास से लेकर DJ, लाइव म्यूजिक, फूड स्टॉल और थीम-बेस्ड फेस्टिवल तक कई तरह के विकल्प शामिल हैं। 

दिल्ली में लोधी एस्टेट, वसंत विहार, ओखला, चाणक्यपुरी, द्वारका, पीतमपुरा और टैगोर गार्डन जैसे इलाकों में अलग-अलग डांडिया आयोजन हो रहे हैं। वहीं नोएडा और गुरुग्राम में भी कई कार्यक्रम होने वाले हैं। 

दिल्ली-NCR में इन जगहों पर होगी डांडिया नाइट
 
  • सेक्टर 62 स्थित ट्रेड एक्सो सेंटर में डांडिया नाइट्स का आयोजन हो रहा है। 16 से 18 अक्तूबर को डांडिया धमाल में सपना चौधरी भी शामिल होंगी। इसका टिकट लगभग 499 रुपये से अधिक में मिल रहा है।
  • नोएडा के आरसी क्यूब माॅल में 17-18 अक्तूबर को डांडिया नाइट्स का आयोजन हो रहा है। इसका टिकट भी लगभग 500 रुपये से अधिक का ही बताया जा रहा है।
  • सेक्टर 134 में 17-18 को डांडिया पार्टी का आयोजन होगा। जानकारी के मुताबिक, यहां का एंट्री पास लगभग 199 रुपये और उससे अधिक है।
  • ग्रेटर नोएडा स्थित गौर सिटी स्टेडियम में भी 17-18 अक्तूबर को 'शुभारंभ' डांडिया व गरबा इवेंट है। इस इवेंट में शामिल होने के लिए 800 रुपये से अधिक खर्च आ सकता है।
  • सेक्टर 38ए के वर्ल्ड ऑफ वंडर्स में 16 से 18 अक्तूबर के बीच डांडिया नाइट्स का लुत्फ उठाने के लिए शामिल हो सकते हैं। यहां एंट्री के लिए 799 से अधिक व्यय करने पड़ सकते हैं।
  • सेक्टर 98 के स्काई मार्क में 11 से 19 अक्तूबर तक डांडिया इवेंट का आयोजन होगा। इसमें 399 रुपये से अधिक एंट्री टिकट की कीमत है।
  • सेक्टर 50 में भी नवरात्रि के पहले दिन यानी 11 से 19 अक्तूबर तक डांडिया नाइट में शामिल होने जा सकते हैं। यहां धमाल मचाने के लिए प्रति व्यक्ति 300 रुपये से अधिक का खर्च आ सकता है।
  • सेक्टर 135 के एक रिसाॅर्ट में भी रंगीलो रास 2026 का आयोजन हो रहा है। 17-18 अक्तूबर को आप भी यहां आ सकते हैं और नवरात्रि पर गरबा और डांडिया का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां भी पास 199 रुपये से अधिक में मिल जाएंगे।
  • सेक्टर 75 के स्पेक्ट्रम मेट्रो माॅल में भी 17 अक्तूबर को डांडिया नाइट्स 4.0 का आयोजन हो रहा है। अपनी खूबसूरत आउटफिट में तैयार होकर यहां पहुंच जाइए, बस ध्यान रखिएगा कि यहां एंट्री 199 रुपये में मिलेगी।

नोट- आयोजन की तारीख, टिकट कीमत, जगह और एंट्री नियम बदल सकते हैं। जाने से पहले संबंधित इवेंट की ताजा बुकिंग लिस्टिंग जरूर चेक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed